{"_id":"5c164c8bbdec2255ce1deb3f","slug":"harendra-singh-reprimanded-by-fih-for-criticising-umpires-in-hockey-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप में भारतीय कोच ने अंपायरिंग पर उठाए थे सवाल, FIH ने लगाई फटकार","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप में भारतीय कोच ने अंपायरिंग पर उठाए थे सवाल, FIH ने लगाई फटकार
Sun, 16 Dec 2018 06:30 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
harendra singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल मैच हारने के बाद अंपायरिंग पर सवाल उठाने वाले भारतीय हाकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाकर आधिकारिक फटकार लगाई है।
विज्ञापन
नीदरलैंड से 2–1 से हारने के बाद हरेंद्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंपायरिंग के स्तर की आलोचना करते हुए कहा था कि खराब अंपायरिंग के कारण एशियाई खेलों के बाद विश्व कप में उनसे खिताब जीतने का मौका छीन लिया गया।
विज्ञापन
एफआईएच ने आज जारी बयान में कहा, 'एफआईएच की तकनीकी टीम ने भारत के कोच हरेंद्र सिंह को आचार संहिता के लेवल 1 , 2 . 2 के उल्लंघन का दोषी पाया है। यह अंतरराष्ट्रीय मैच के संदर्भ में किसी प्रतियोगी या टीम या एफआईएच अधिकारी की सार्वजनिक तौर पर आलोचना या अनुचित टिप्पणी के संदर्भ में है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह टिप्पणी कब की गई।'
विज्ञापन
तकनीकी टीम ने यह भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंपायरों को लेकर हरेंद्र का बयान अस्वीकार्य था और उन्होंने खुद आज हुई सुनवाई में यह बात स्वीकार की है। बयान में यह भी कहा गया कि इस सजा को एफआईएच रिकार्ड में रखेगा और हरेंद्र अगर भविष्य में इस गलती को दोहराते हैं तो इस पर गौर किया जाएगा।