{"_id":"606f3847c144df5e8e0ef9b9","slug":"harendra-singh-named-head-coach-of-us-mens-national-hockey-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के पूर्व हॉकी कोच हरेंद्र सिंह अब अमेरिकी टीम को देंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत के पूर्व हॉकी कोच हरेंद्र सिंह अब अमेरिकी टीम को देंगे ट्रेनिंग
Thu, 08 Apr 2021 10:37 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलारोडो स्प्रिंग्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलारोडो स्प्रिंग्स
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
harendra singh
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह को अमेरिकी पुरुष टीम का नया कोच बनाया गया है। हरेंद्र को 2012 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिल चुका है। वह 2017 से 2018 तक भारत की सीनियर टीम के कोच रहे हैं। इसके अलावा वह भारत की महिला टीम को भी प्रशिक्षण दे चुके हैं।
विज्ञापन
टीम यूएसए की ओर से जारी बयान में 55 वर्षीय हरेंद्र की ओर से कहा गया है कि कोचिंग का मौका प्रदान करने के लिए अमेरिकी टीम का धन्यवाद। हरेंद्र टीम के साथ अपने कार्यकाल के दौरान परिवार के साथ अमेरिका में ही रहेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय टीम ने हरेंद्र के मार्गदर्शन में 2018 में ओमान के मस्कट में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में रजत और उसी साल एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया था।
विज्ञापन