फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Govt to pay financial assistance to ailing Mohammad Shahid

रंग लाया धनराज पिल्लै का प्रयास, सरकार कराएगी पूर्व कप्तान का इलाज

Tue, 05 Jul 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
Govt to pay financial assistance to ailing Mohammad Shahid
हॉकी

धनराज पिल्लै का लंबा प्रयास सफल रहा और अब पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद शाहिद के इलाज के लिए सरकार ने 10 रुपये देने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


अपने जमाने के हॉकी के कलाकार कहे जाने वाले भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद गंभीर रूप से बीमार हैं और गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह ने इलाज के अलावा अतिरिक्त खर्च के लिए उन्हें दस लाख रुपये और देने की घोषणा की है। उन्होंने सोमवार को कहा, "हम उनके शाहिद के परिवार को भरोसा दिलाते हैं कि  इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हमने उन्हें इलाज के अलावा और खर्च के लिए दस लाख रुपये और देने का फैसला किया है।"
विज्ञापन


जीतेंद्र सिंह ने कहा, "हम शाहिद के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही इस बीमारी से उबर जाएंगे।"

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान ओलंपियन धनराज पिल्लै ने हॉकी के बीमार कलाकार मोहम्मद शाहिद को आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , खेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, "अस्पताल के डॉक्टर शाहिद के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।"


धनराज ने अपने हॉकी आदर्श शाहिद के बीमारी की खबर सुनकर सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मदद की अपील की थी। धनराज ने कहा, "मैं माननीय प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह, रेल मंत्री सुरेश प्रभु और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शाहिद भाई के इलाज के लिए तुरंत मदद मुहैया कराने के लिए आभार जताता हूं।"

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह ने मंगलवार को शाहिद के इलाज के अलावा खर्च के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शाहिद को पांच लाख रुपये देने की मंजूरी दी। शाहिद भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। उनके इलाज का पूरा खर्च भारतीय रेलवे उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed