फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   get ready for ipl style hockey

आईपीएल स्टाइल हॉकी के लिए हो जाइए तैयार

Sun, 13 Jan 2013 11:43 PM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Sun, 13 Jan 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
get ready for ipl style hockey

देर से ही सही लेकिन अब भारतीय हॉकी भी क्रिकेट की राह चल पड़ी है। जिस तरह से आईपीएल ट्वंटी-20 लीग ने क्रिकेट की दिशा और दशा बदली उसी तर्ज पर अब हॉकी भी अपने पैर पसारने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


14 जनवरी से शुरू होने वाली इंडियन हॉकी लीग (एचआईएल) कमजोर हो चली भारतीय हॉकी को नई जान देने की ओर पहला कदम है। एचआईएल के जरिए भारतीय खिलाड़ियों को पहली बार उनकी प्रतिभा की सही कीमत मिली। इस टूर्नामेंट के जरिए भारतीय प्रशंसकों को देसी और विदेशी खिलाड़ियों के संगम का अनूठा रोमांच देखने को मिलेगा। उम्मीद करिए की यह नया कदम भारतीय हॉकी के लिए संजीवनी बने और उसे ऊंचाइयों पर ले जाए।
विज्ञापन


प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को मिलेंगे 25 लाख
एचआईएल के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाले खिलाड़ी को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। एचआईएल के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए अंडर-21 खिलाड़ी को 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रत्येक मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ खिलाड़ी को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे और यह पुरस्कार फ्रेंचाइगी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक मैच के हीरो गोल ऑफ द मैच खिलाड़ी को भी 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। टूर्नामेंट के अंत में फेयर प्ले ट्रॉफी भी जाएगी लेकिन इसमें नकद पुरस्कार राशि नहीं होंगी। इसके अतिरिक्त दर्शकों के लिए भी पुरस्कार होंगे। पांच दर्शकों को चुना जाएगा और उनसे स्ट्रोक लेने को कहा जाएगा। गोल करने वाले हर दर्शक को 10 हजार रुपये मिलेंगे।

एचआईएल ट्रॉफी का हुआ अनावरण
इंडिया हॉकी लीग (एचआईएल) के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने रविवार को यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। एचआईएल की बड़ी और भव्य विजेता ट्रॉफी पर एक खिलाड़ी स्टिक लिए हुए खड़ा है। ट्रॉफी के पिछले हिस्से में एक गेंद बनी हुई है।

इस दौरान बत्रा ने कहा कि सोमवार शाम साढ़े छह बजे नेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह होगा जिसके बाद आठ बजे दिल्ली वेवराइडर्स और पंजाब वारियर्स के बीच आगाज मैच खेला जाएगा।


टीम                शहर      कप्तान        कोच    
दिल्ली वेवराइडर्स       दिल्ली    सरदार सिंह    अजय कुमार बंसल (भारत)
मुंबई मैजिशियन       मुंबई     अभी कोई नहीं  रिक चार्ल्सवर्थ (ऑस्ट्रेलिया)
पंजाब वारियर्स        जालंधर   जैमी डायर      बैरी डांसर (ऑस्ट्रेलिया)
रांची रिनोंस           रांची     अभी तय नहीं   ग्रेग क्लार्क (द. अफ्रीका)
उत्तर प्रदेश विजार्ड्स    लखनऊ    अभी तय नहीं   रोएलेंट ओल्टमांस (नीदरलैंड)
 
(टीम संयोजन)
24 : खिलाड़ी कुल प्रत्येक टीम में होंगे।
10 : विदेशी खिलाड़ी प्रत्येक टीम में होंगे।

05 : फ्रेंचाइजियों के बीच होगी खिताब के लिए टक्कर।
01 : फ्रेंचाइजी बंगलूरू को कोई खरीददार नहीं मिला।

सबसे कीमती विदेशी खिलाड़ी
-टेयोन डी नोएजर : नीदरलैंड    
66 : हजार डॉलर में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने खरीदा।

सबसे कीमती देसी खिलाड़ी
सरदार सिंह-- 78 : हजार डॉलर में दिल्ली वेवराइडर्स ने खरीदा।

इनामों की होगी बरसात
25 : लाख रुपये ’प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले खिलाड़ी को मिलेंगे।
20 : लाख रुपये सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए अंडर-21 खिलाड़ी को दिए जाएंगे।
25 : हजार रुपये प्रत्येक मैच के ‘मैन ऑफ द मैच’ खिलाड़ी को मिलेंगे।
25 : हजार रुपये प्रत्येक मैच के ‘हीरो गोल ऑफ द मैच’ खिलाड़ी को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed