फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Former world number one Caroline Wozniacki will retire after the Australian Open in January.

अगले माह संन्यास ले लेंगी 29 वर्षीय वोज्नियाकी, रह चुकी हैं पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी

Fri, 06 Dec 2019 09:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 06 Dec 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Former world number one Caroline Wozniacki will retire after the Australian Open in January.
कैरोलीन वोज्नियाकी

दुनिया की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी कैरोलीन वोज्नियकी ने घोषणा की है कि वह अगले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद संन्यास ले लेंगी। डेनमार्क की 29 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल मेलबर्न में अपना एकमात्र ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। इसके अलावा वह दो बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची जहां 2009 में उन्हें किम क्लिस्टर्स और पांच साल बाद अपनी अच्छी दोस्त अमेरिका की सेरेना विलियम्स के हाथों हार मिली।

विज्ञापन


उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि मैंने कोर्ट में वह सब कुछ हासिल किया जिसका मैं कभी सपना देखा करती थी। वह 15 साल की उम्र में 2005 में पेशेवर खिलाड़ी बनी थीं। अक्तूबर 2010 में नंबर वन खिलाड़ी बनीं और डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 71 सप्ताह शीर्ष पर बिताए। तीस डब्ल्यूटीए खिताब जीते जिसमें सिंगापुर में 2017 का टूर फाइनल्स शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed