{"_id":"5e9113288ebc3e774d53b184","slug":"fih-pro-league-match-between-india-and-new-zealand-cancelled-due-to-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के FIH प्रो लीग मैच रद्द, भुवनेश्वर में होने थे यह मुकाबले","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
कोरोना: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के FIH प्रो लीग मैच रद्द, भुवनेश्वर में होने थे यह मुकाबले
Sat, 11 Apr 2020 06:15 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Apr 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
प्रो हॉकी लीग
- फोटो : social media
एफआईएच प्रो लीग में भारत का अगले महीने होने वाला आखिरी दौर का घरेलू मुकाबला कोरोना के कारण रद्द कर दिया गया है। न्यूजीलैंड हॉकी टीम ने यात्रा संबंधी पाबंदियों के कारण एशियाई चरण रद्द कर दिया था। भारत को 23 और 24 मई को भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड से खेलना था। न्यूजीलैंड ने महिला टीम का चीन का दौरा भी रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
हॉकी न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी इयान फ्रांसिस ने कहा, ‘न्यूजीलैंड सरकार द्वारा लगाई गई यात्रा संबंधी पाबंदियों और लॉकडाउन के साथ ही डाक्टरों की सलाह के आधार पर यह फैसला लिया गया है। हमारी पुरुष टीम भारत का और महिला टीम चीन का दौरा नहीं करेगी।’
विज्ञापन
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने प्रो लीग मैचों का सत्र जुलाई-अगस्त तक बढ़ाने के संकेत दिए थे। भारत एफआईएच प्रो लीग में चौथे जबकि न्यूजीलैंड छठे स्थान पर है। भारत ने दो मैच जीते और एक हारा है । हॉकी इंडिया की सीईओ एलेना नार्मन ने मैच रद्द होने पर निराशा जताई लेकिन न्यूजीलैंड के फैसले का समर्थन किया।
विज्ञापन