फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   fih announced junior world cup to be held every 2 years

अब हर दो साल में जूनियर हॉकी विश्व कप: सीईओ वील

Sat, 15 Dec 2018 09:18 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 15 Dec 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
fih announced junior world cup to be held every 2 years
Thierry Weil

जूनियर हॉकी विश्व कप अब हर दो साल के बाद होगा। अब तक जूनियर हॉकी विश्व कप चार साल के बाद होता रहा है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) के इस फैसले की बाबत उसके सीईओ थियरे वील ने शनिवार को बताया। दिलचस्प बात यह है कि वील साहब इस बात का साफ जवाब नहीं दे पाए यह अगला विश्व कप 2020 में होगा या 2021 में। वील ने अगले जूनियर हॉकी विश्व कप की बाबत बस यह कहता लगता है 2021 में। यह बात भी इस ताकीद के साथ के साथ इस बाबत आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से पहले इसकी पुष्टि कर दे।

विज्ञापन


वील ने कहा, 'जहां तक 5ए साइड हॉकी की बात है तो यह पहले से ही खेली जा रही है और एफआईएच की कोशिश उसे एक नई उंचाई तक पहुंचाने की है। यह फॉर्मेट हमें हॉकी को वहां ले जाने में मदद करेगा जहां कि 11 ए साइड हॉकी नहीं खेली जाती है। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 5 साइड होगा लेकिन इस बाबत फैसला एफआईएच ने हॉकी इंडिया को लेना है।'
विज्ञापन


वील से जब उनसे सवाल किया गया कि अगला सीनियर पुरुष विश्व कप कब तब भी वे अगर मगर में उलझे नजर आए। वील ने कहा, 'हमने 2022 के सीनियर विश्व कप के आयोजन स्थल के लिए बोली शुरू की और यह भी शायद जनवरी या जुलाई 2023। इसके लिए बोली अगले साल फरवरी में होगी। जूनियर विश्व कप के लिए हम बोली शुरू करेंगे और इसके 2019 में फैसला लिया जाना चाहिए। विश्व कप में शिरकत करने वाली टीमों की सं या16 ही रहेगी। अगली बार से इसकी दो नई साइकिल होगी और इसकी अवधि कम होगी। हम इसमें शिरकत करने वाले देशों की बात सुनेंगे। यह कितने दिन का होगा यह फिलहाल मैं आपको बताने की स्थिति में नहीं हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान हॉकी की बाबत मैंने एएचएफ के सीईओ तैयब इकराम के बयान की बाबत शाहबाज अहमद से बात की। पाकिस्तान में हॉकी लगभग मरी नहीं है औैर उनकी टीम लगभग हर टूनामेंट में शिरकत कर रही है। तैयब का मतलब था कि पाकिस्तान में हॉकी टूर्नामेंट कराए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed