फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Defence holds the key against Australia in Olympic Test event says hockey vice captain Savita Punia

भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता ने कहा, ओलंपिक टेस्ट में डिफेंस पर करना होगा फोकस

Wed, 07 Aug 2019 06:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 07 Aug 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
Defence holds the key against Australia in Olympic Test event says hockey vice captain Savita Punia
सविता पुनिया - फोटो : social Media

भारतीय महिला हॉकी टीम की उपकप्तान सविता ने बुधवार को कहा कि तोक्यो में 17 से 21 अगस्त तक होने वाले ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराने के लिए उन्हें डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन करना होगा ।

विज्ञापन


एफआईएच रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला टीम को दुनिया की दूसरे नंबर की टीम और तीन बार की ओलंपिक चैम्पियन आस्ट्रेलिया, 11वीं रैंकिंग वाली चीन और मेजबान जापान से खेलना होगा ।सविता ने कहा कि हमने पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था । हम एक गोल से हार गए थे और वह टूर्नामेंट का सेमीफाइनल था । हमें हालांकि अपने प्रदर्शन पर गर्व है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को सभी विभागों में टक्कर देना अच्छा रहा । इस बार हमें एक ईकाई के रूप में डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन करना होगा । मुझे लगता है कि डिफेंस ही जीत की कुंजी साबित होगा । सविता ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी काफी समय से साथ खेल रहे हैं और उनका आपसी तालमेल अच्छा है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed