फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   CWG 2022 Day 1 India vs Ghana Women's Hockey Head-to-Head Match Today News Updates in Hindi

Commonwealth Games 2022: घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, 16 साल बाद पदक की आस

Fri, 29 Jul 2022 09:52 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 09:52 AM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का पहला मैच घाना से है। यह मैच जीतकर टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। भारतीय महिलाओं ने 2006 में आखिरी बार कोई पदक जीता था। मेलबर्न में रजत पदक जीतने के बाद महिला हॉकी टीम कभी पदक नहीं जीत पाई।
 

विज्ञापन
CWG 2022 Day 1 India vs Ghana Women's Hockey Head-to-Head Match Today News Updates in Hindi
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में 16 वर्षों से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म करने के इरादे से शुक्रवार को घाना के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। भारत पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और केन्या हैं। 
विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट (2018) में भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रहकर बिना पदक ही लौटी थीं। इस बार सविता पूनिया की टीम पदक लेकर ही लौटना चाहेगी। 

हाल ही में हुए विश्वकप में भी भारत नौवें स्थान पर रहा था। हालांकि पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिलाएं चौथे स्थान पर रही थीं। उससे उनका हौसला बढ़ा हुआ है। भारतीय महिलाओं ने 2006 मेलबर्न में रजत पदक जीता था, तब से कोई पदक नहीं जीता है। वहीं, 2002 मैनचेस्टर में स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन


टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में ग्रुप में इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिलेगी। वहीं, नाकआउट राउंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से भिड़ना पड़ सकता है। भारतीय टीम का अगला मैच शनिवार को वेल्स से होगा। भारतीय महिला टीम कई अहम मौकों पर पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में नाकाम रही है और इसी वजह से कई मैच भी गवाएं हैं। टीम को इस पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed