{"_id":"02848c48-2e8d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"burmans-take-up-mumbai-franchise-of-hil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्मन परिवार ने एचआईएल का मुंबई फ्रेंचाइजी खरीदा ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
बर्मन परिवार ने एचआईएल का मुंबई फ्रेंचाइजी खरीदा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबर इंडिया लिमिटेड के मालिक बर्मन परिवार ने हॉकी इंडिया लीग (एचाआईएल) का मुंबई फ्रेंचाइजी खरीद लिया है। अब इस लीग के लिए मुंबई के अलावा दिल्ली, लखनऊ, रांची और पंजाब की टीमें तैयार हो चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में छह टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के सचिव नरेंद्र बत्रा ने कहा, ‘हम बर्मन परिवार का एचआईएल में स्वागत करते हैं।’ डाबर ग्रुप के निदेशक मोहित बर्मन ने कहा, ‘हम राष्ट्रीय खेल के साथ जुड़कर खुश हैं। भारत में हॉकी का समृद्ध विरासत है और बर्मन परिवार भी इस विरासत में अपना योगदान देना चाहता है।’ एचआईएल के पहले संस्करण का आयोजन पांच जनवरी 2013 से तीन फरवरी के बीच होगा। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी और इस लीग को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन