फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   bijnor and fatehgarh got victory

फतेहगढ़ और बिजनौर को मिली विजयश्री

Tue, 20 Nov 2012 10:47 PM IST
शाहजहांपुर/अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Nov 2012 10:47 PM IST
विज्ञापन
 bijnor and fatehgarh got victory

टाउनहाल क्लब मैदान में खेले जा रहे आल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो मैच खेले गए। इन मैचों में सिखलाई सेंटर फतेहगढ़(फर्रुखाबाद) और डीएचए बिजनौर ने विजय हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन


तीसरे दिन का पहला मुकाबला डीएचए बिजनौर और रुहेलखंड यूनीवर्सिटी बरेली के मध्य खेला गया, जिसमें बिजनौर ने 3-1 से विजय हासिल की। मैच शुरू होते ही बिजनौर के खिलाड़ियों ने अच्छे तालमेल से खेलना शुरू किया और राहुल तथा संदीप ने एक-एक गोल करके टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


मध्यांतर तक यही स्कोर रहा। मध्यांतर बाद बिजनौर के संदीप ने एक और मैदानी गोल करके स्कोर 3-0 कर लिया। खेल खत्म होने पहले बरेली की टीम ने एक गोल करके जीत का अंतर जरूर कम किया, लेकिन मैच नहीं बचा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच सिखलाई फतेहगढ़ और स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें फतेहगढ़ ने एक के मुकाबले दो गोल से जीत दर्ज की। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहला गोल देहरादून के संजय ने पेनाल्टी कार्नर से किया।

उसके कुछ समय बाद ही फतेहगढ़ के अवतार सिंह ने गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर बाद 45वें मिनट में सिखलाई टीम के अवतार सिंह ने एक और गोल करके बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और फतेहगढ़ ने यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया।


आरंभ में शाहजहांपुर रेड और ब्लू टीमों के मध्य शो मैच भी हुआ। सभी मैचों के रेफरी राजू, लाल खां, प्रवीन, पंकज रावत रहे। टाउनहाल क्लब के सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने बताया कि कल बुधवार से दोपहर 12 बजे से मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed