फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   asian games 2018 LIVE: LIVE action between india and kazakhstan

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में किया कमाल, कजाकिस्तान को 21-0 से रौंदा

Wed, 22 Aug 2018 05:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
asian games 2018 LIVE: LIVE action between india and kazakhstan

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबाग में खेले जा रहे एशियन गेम्स में मंगलवार को भारतीय महिलाओं ने कमाल कर दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से रौंदते हुए पूल बी में टॉप किया। इसके पहले भारतीय महिलाओं ने पहले मैच में मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से मात दी थी।

विज्ञापन


मुकाबले में भारतीय टीम ने कजाकिस्तान की अनभुवहीनता का जमकर फायदा उठाया। भारतीय टीम की ओर से गुरजीत कौर ने 4, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और वंदना कटारिया ने हैट्रिक जमाते हुए 3-3 गोल दागे। नवजोत कौर और लिलिमा मिंज ने 2-2 गोल का योगदान दिया तो नेहा गोयल, उदिता, मोनिका, दीप ग्रेस एक्का ने 1-1 गोल किए।

विज्ञापन

भारत का 19वां गोल। 53वें मिनट में वंदना ने शानदार प्रदर्शन किया और स्लाइड करके गेंद को डिफ्लेक्ट करके गोल किया।

वंदना ने राइट फ्लैंक की ओर से अटैक किया और गुरजीत ने ट्रैप किया एक और इस बार गेंद को ऊपर की ओर खेला और भारत का 18वां गोल।

50वें मिनट में भारत की नवनीत कौर ने गोल की ओर टैप किया और 17वां गोल भारत को।

भारत का 16वां गोल। 45वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर लिलिमा ने गोल दागा। तीसरा क्वार्टर के अंत तक भारत 16-0 से आगे हो गई है।

44वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिली और इस बार गुरजीत कौर ने ड्रैग फ्लिक लगाई और सीधा गोल। भारत का 15वां गोल

दीप ग्रेस एक्का ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। भारत 14-0 इंडोनेशिया

38वें मिनट में वंदना कटारिया ने एक और सानदार पास किया और नमिता ने डिफ्लेक्ट किया और भारत का 13वां गोल।

37वें मिनट में भारत की ओर से लिलिमा ने नवनीत के पास को ट्रैप किया और एक गोल भारत के खाते में। स्कोर 12-0

35वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिली और फायदा उठाकर गुरजीत कौर ने आसान गोल किया। स्कोर 11-0

और इस तरह तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में ही आया भारत के लिए दसवां गोल। एक बार फिर वंदना ने राइट फ्लैंक की और से गोल के सामने खड़ी उदिता को पास दिया और उन्होंने डिफलेक्ट करके बॉल को नेट में डाला।

दूसरे क्वार्टर से ठीक पहले भारत की लालरेमसियामी ने अपना तीसरा गोल दागा और टीम के लिए नौवां गोल।

वंदना कटारिया ने दागा भारत के लिए आठवां गोल, कजाकिस्तान पर 8-0 की लीड।

भारत का सातवां गोल। यह भारत को मिली छठी पेनल्टी कॉर्नर थी। रीबाउंड में गोल हुआ। लालरेमसियामी को खुश होने का मिला दूसरा मौका।

भारत का छठा गोल। भारत आसानी से जी में प्रवेश कर गया, नवनीत के शॉट को एक बार गोलकीपर ने सेव किया लेकिन दूसरी बार में डिफेंडर और गोलकीपर की गैरमौजूदगी में उन्होंने आसान गोल दर्ज किया।

वंदना कटारिया बॉल को आगे लेकर गई जहां उन्होंने गोल के सामने खड़ी नवनीत कौर को पास किया और एक और आसान गोल भारत 5-0 से आगे।

भारतीय लड़कियां मैच में गजब का दबदबा बनाए हुए। अब की बार नवनीत कौर ने किया कमाल। भारत की लीड 4-0

गोल! भारत का लगातार हमला। अब की बार नेहा गोयल ने दागा गोल भारत की लीड 3-0

नौवें मिनट में एक और गोल। भारत की ओर से लेफ्ट फ्लैंक की और अटैक किया गया, लिलिमा ने लालरेमसियामी को पास किया और दूसरा गोल किया।

गोल, भारत का पहला गोल। दूसरे पेनल्टी कॉर्नर से गुरजीत ने शॉट खेला और गोलकीपर किसी तरह उसे बचा नहीं पाए।

पांचवें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, फ्लिक को गोलकीपर ने बचाव किया लेकिन भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed