{"_id":"59e641034f1c1ba7678b6580","slug":"asia-cup-hockey-india-to-play-korea-in-super-4s-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप हॉकी: सुपर-4 में आज होगी भारत- दक्षिण कोरिया के बीच भिड़ंत ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशिया कप हॉकी: सुपर-4 में आज होगी भारत- दक्षिण कोरिया के बीच भिड़ंत
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय पुरुष टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में बुधवार को दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम पूल-ए के अपने तीनों मैच जीतने में सफल रही थी। कोरिया ने पूल-बी में दूसरे स्थान पर रहते हुए सुपर फोर के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
नए चीफ कोच सोएर्ड मारिन के मार्गदर्शन में पहली बार खेल रही भारतीय टीम ने अपने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, ललित उपाध्याय और चिंगलेनसाना सिंह ने अपने खेल से सबको प्रभावित किया है। ये सभी खिलाड़ी मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की ओर से गोल करने में सफल रहे हैं। मिडफील्ड में अनुभवी खिलाड़ी सरदार सिंह का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है। उन्हें कप्तान मनप्रीत सिंह का साथ बखूबी मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढें.. IndvsPak हॉकी एशिया कप: पाक को 3-1 से मात देकर टीम इंडिया ने जड़ा जीत का छक्का
विज्ञापन
अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह और युवा दिप्सन टिर्की ने भी बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया है। हालांकि अब भी भारतीय टीम के लिए अधिकतर मौकों पर पेनाल्टी को गोल में तब्दील न कर पाना चिंता का विषय है। हरमनप्रीत ने कई मौकों पर इसमें सफलता हासिल की है।
लगातार तीन मैच जीत चुका है भारत
मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने अपने पहले मुकाबले में जापान को 5-1 से जबकि मेजबान बांग्लादेश को 7-0 से हराया था। भारतीय टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक को 3-1 से पराजित किया था। भारतीय टीम इस समय विश्व रैंकिंग में छठे जबकि कोरिया की टीम 13वें स्थान पर है। दिन के अन्य सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पूल बी में शीर्ष पर रहने वाली मलयेशिया की टीम से भिड़ेगी।