फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Ashok said, dadda were very sad in last days, they gave lots in hockey, but did not get anything

हॉकी को बहुत कुछ दिया, लेकिन इस वजह से अपने आखिरी के दिनों में खुश नहीं थे मेजर ध्यानचंद

Sat, 23 Sep 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 23 Sep 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Ashok said, dadda were very sad in last days, they gave lots in hockey, but did not get anything
मेजर ध्यानचंद

वर्ष 1956 में राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद से देश के तीसरे सबसे बडे़ नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित हुए ध्यानचंद जीवन के आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी के चलते बहुत दुखी थे। उनका मानना था कि हॉकी खेल में उन्होंने बहुत कुछ दिया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। इसके चलते वह परिवार के सदस्यों को हाकी खेलने नहीं देते थे। अशोक ध्यानचंद के मुताबिक वह खेलने के लिए घर में पीछे के दरवाजे से जाते थे।

विज्ञापन


29 अगस्त 1905 में इलाहाबाद में जन्मे मेजर ध्यानचंद ने बचपन में ही हॉकी थाम ली थी। जल्द ही हाकी में विशेषज्ञता हासिल करने पर उन्हें पंजाब रेजीमेंट में जगह मिली। यहां उनके खेल में निखार आया और वह न्यूजीलैंड जाने वाली आर्मी हाकी टीम का हिस्सा बने। न्यूजीलैंड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद 1928 में उन्हें एस्टरडम ओलंपिक के लिए चुना गया, जिसके बाद वह भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य बन गए।
विज्ञापन


पढ़ेंः- अशोक ध्यानचंद का बड़ा खुलासा- राजनीति का शिकार हुए दद्दा, नहीं मिला ये सम्मान

1936 में बर्लिन ओलंपिक में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और तीनों ओलंपिक मुकाबलों में भारत ने स्वर्ण पदक जीता। उनके खेल कौशल का हिटलर मुरीद था। समूची दुनिया उनकी हाकी खेल तकनीक की कायल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि आस्ट्रिया के शहर विएना में मेजर ध्यानचंद की चार हाथ वाली मूर्ति लगी है। वही भारतीय डाक विभाग ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। इसके अलावा दिल्ली, झांसी में उनके नाम पर स्टेडियम बना। अशोक ध्यानचंद के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में दद्दा के 400 से अधिक गोल है।

ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने के लिए हस्ताक्षर करें यहां- goo.gl/hYuwMF

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed