{"_id":"57b461554f1c1bd26e6ebde3","slug":"argentina-belgium-in-hockey-final-as-giants-crash","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीते कोई भी पुरुष हॉकी को मिलेगा नया ओलंपिक चैंपियन","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
जीते कोई भी पुरुष हॉकी को मिलेगा नया ओलंपिक चैंपियन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक इतिहास में इस बार पुरुष हॉकी में एक नया चैंपियन मिलने जा रहा है क्योंकि अर्जेंटीना और बेल्जियम की टीमें पहली बार खेलों के महाकुंभ के फाइनल में पहुंची हैं।
विज्ञापन
पिछली चैंपियन जर्मनी और प्रबल दावेदार नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल मुकाबलों में हारकर बाहर हो गईं हैं। अर्जेंटीना ने जहां दो बार की चैंपियन जर्मनी को दो के मुकाबले पांच गोलों से पराजित किया वहीं बेल्जियम ने पूर्व में दो बार चैंपियन रह चुकी नीदरलैंड को 3-1 से मात दी।
विज्ञापन
बेल्जियम ने पहले हाफ के चार मिनट में जेरोम ट्रयेंस और कप्तान जॉन जॉन डोहमैन की मदद से दो गोल किए। नीदरलैंड के मिंक डेर वीरडेन ने मध्यांतर से पहले एक गोल उतार दिया। मगर आक्रमण पर उतारू बेल्जियम के फ्लोरेंट वेन आबेल ने 46 वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले अर्जेंटीना की जीत में ड्रेग फ्लिकर गोंजेलो पेइलट की हैट्रिक शामिल रहीं। अन्य गोल मेनिनी और लुकास विला ने किए। जर्मनी के लिए मोर्टिज फुरस्ते और क्रिस्टोफर रुहर ने गोल किए। अर्जेंटीना के गोलकीपर जुआन विवाल्डी ने कम से कम दस अच्छे बचाव किए।
96 साल बाद हॉकी में कोई पदक जीतेगा बेल्जियम
बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें पहली बार हॉकी के फाइनल में पहुंची हैं। बेल्जियम की टीम ने लंदन ओलंपिक की उपविजेता नीदरलैंड की टीम हराकर कम से कम रजत पदक तय कर लिया है जोकि उनका अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन है।
बेल्जियम ने 1920 में एंटवर्प में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था। लंदन ओलंपिक में बेल्जियम पांचवें स्थान पर रही थी। उसके बाद न्यूजीलैंड के शेन मैकलायड के मार्गदर्शन में टीम के स्तर में विकास हुआ है। मैकलायड ने 2008 और 2012 ओलंपिक में न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया था।
1948 के लंदन ओलंपिक में अर्जेंटीना की टीम पांचवें स्थान पर रही थी। उसके बाद यह अर्जेंटीना का श्रेष्ठ प्रदर्शन है और पहली बार फाइनल में पहुंचा है। पिछले लंदन ओलंपिक में अर्जेंटीना की टीम 10वें नंबर पर थी।