{"_id":"5beaa44cbdec2269ab3a15fc","slug":"anil-kumble-pullela-gopichand-and-gagan-narang-join-the-odisha-sports-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान स्पिनर अनिल कुंबले अब इस खेल से जुड़े, गोपीचंद और गगन नारंग का भी मिला साथ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महान स्पिनर अनिल कुंबले अब इस खेल से जुड़े, गोपीचंद और गगन नारंग का भी मिला साथ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में ओडिशा ने कई बड़े खेल इवेंट का आयोजन किया है। हॉकी हमेशा से ओडिशा की ताकत रही है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी, हॉकी वर्ल्ड लीग या कुछ दिनों बाद होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ओडिशा सरकार नए प्रयोगों से भी नहीं चूक रही।
सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले, महान बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद और ओलंपिक मेडलिस्ट शूटर गगन नारंग भुवनेश्नर पहुंचे, जहां ओडिशा सरकार ने कई उद्योगपतियों की मौजूदगी में एमओयू साइन करवाए। जिसका मकसद राज्य में खेलों के आधारभूत ढांचे को और बेहतर बनाना होगा।