{"_id":"a2df26fa-3a39-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"air-india-beat-rail-coach-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने रेल कोच फैक्ट्री को रौंदा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एयर इंडिया ने रेल कोच फैक्ट्री को रौंदा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 29 Nov 2012 08:59 PM IST
विज्ञापन
विक्रम पिल्लै और अर्जुन हलप्पा के शानदार प्रदर्शन से एयर इंडिया ने रेल कोच फैक्ट्री को 23वें लाल बहादुर शास्त्री हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले में 6-0 से रौंद दिया। विजेता टीम ने पहले हाफ में एक और दूसरे में पांच गोल दागे। वीएस विनय ने 24वें और 51वें मिनट में गोल किए जबकि पिल्लै ने 57वें और 58वें मिनट में गोल दागे।
विज्ञापन
अर्जुन हलप्पा ने 63वें और 65वें मिनट में गोल किए। एयर इंडिया की तरफ से तीन गोल पेनल्टी कार्नर पर और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर हुआ। दो गोल मैदानी रहे। विनय को मैन आफ द मैच घोषित किया। एयर इंडिया ने अपने आखिरी पांच गोल 14 मिनट के अंतराल में दाग कर रेल कोच फैक्ट्री टीम का संघर्ष ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में बीपीसीएल ने भारतीय वायु सेना को 2-1 से हराया। गुरप्रीत सिंह ने 12वें मिनट में बीपीसीएल को बढ़त दिलाई जबकि सुखदेव ने 62वें मिनट में वायुसेना को बराबरी दिला दी। मैच समाप्त होने से एक मिनट पहले जरनैल सिंह ने बीपीसीएल के लिए विजयी गोल दाग दिया। गुरप्रीत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट में शुक्रवार को ओएनजीसी बनाम पीएनबी, आईओसी बनाम जयभारत अकादमी और बीपीसीएल बनाम आरसीएफ के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन