फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   hockey india team is ready for europe tour

नए कोच के साथ सरदार एंड कंपनी, यूरोप में मचाएंगे धूम

Tue, 28 Jul 2015 01:04 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
hockey india team is ready for europe tour

शिमला के करीब शिलारू में एक हफ्ते कड़ा अभ्यास करने के बाद 21 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम अब 15 दिवसीय यूरोप दौरे पर रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 31 जुलाई से शुरू हो रहे दौरे पर टीम रोलेंट ओल्टमेंस की देखरेख में यूरोप जाएगी जिन्हें हाल ही में पॉल वॉन एस की जगह टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।

विज्ञापन


दौरे पर सरदार एंड कंपनी पांच मैच खेलेगी, जिनमें दो मैच फ्रांस के खिलाफ होंगे, जबकि तीन मुकाबले स्पेन के खिलाफ। टीम का दौरा 14 अगस्त को खत्म होगा। भारतीय टीम को अपना पहला मैच फ्रांस के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन

 
दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन शिलारू में हुए अभ्यास शिविर के बाद किया गया है। सरदार सिंह टीम के कप्तान होंगे, जबकि गोलकीपर पी. श्रीजेश उपकप्तान बने रहेंगे। टीम में दो गोलकीपर, छह डिफेंडर, छह मिडफील्डर और सात फॉरवर्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा मुकाबलों का शेड्यूल

hockey india team is ready for europe tour

टीम में फॉरवर्ड मोहम्मद आमिर टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा हैं, जबकि एंटवर्प में वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल्स से बाहर रहने वाले ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ, डिफेंडर कोथाजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, मिडफील्डर एसके उथप्पा, दानिश मुज्तबा और स्ट्राइकर एसवी सुनील, मनदीप सिंह और तलविंदर सिंह की टीम में वापसी हुई है।

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, धरमवीर सिंह, निकिन थिम्मैया, सतबीर सिंह, गुरमैल सिंह और युवराज वाल्मीकि ने दौरे से बाहर रहने का फैसला किया है। टीम को मिडफील्डर गुरबाज सिंह की भी कमी खलेगी जिनके खिलाफ कोचिंग स्टाफ के साथ खराब व्यवहार करने के कारण हॉकी इंडिया की विशेष समिति ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।

टीम -
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, हरजोत सिंह। डिफेंडर : बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, वीआर रघुनाथ, जसजीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, गुरजिंदर सिंह। मिडफील्डर : सरदार सिंह, चिंगेलसाना सिंह, एसके उथप्पा, सतबीर सिंह, दानिश मुज्तबा, देविंदर वाल्मीकि। फॉरवर्ड : एसवी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, ललित उपाध्याय, मोहम्मद आमिर खान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed