फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hockey daughter of Kashi Pooja feeds buffalo will wave indian flag in jersey number 23 in Australia

हॉकी: भैंस को चारा-पानी देने वाली काशी की बेटी पूजा ऑस्ट्रेलिया में 23 नंबर की जर्सी में लहराएंगी तिरंगा

Wed, 23 Apr 2025 02:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 02:41 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम में गंगापुर की निवासी पूजा यादव का चयन हुआ है। मिडफील्डर पूजा वाराणसी की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई, जिसका चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Hockey daughter of Kashi Pooja feeds buffalo will wave indian flag in jersey number 23 in Australia
पूजा यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hockey: पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय हॉकी शृंखला खेलने काशी की बेटी पूजा यादव मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं। 23 नंबर की जर्सी में 26 अप्रैल को पहला मैच पर्थ में खेलेंगी। गंगापुर निवासी दुधिया की बेटी पूजा यादव का बचपन गरीबी में गुजरा है। वह गंगापुर नगर पंचायत के एक कमरे के पुश्तैनी मकान में 6 बहनों और भाई के साथ रहती हैं। वह खेल के साथ अपनी भैंस को चारा और पानी भी देती थीं। 

विज्ञापन


मां कलावती देवी ने बताया कि वह हर रोज पूजा के टीम में चयन होने की दुआ मांगती थीं। उनकी इच्छा है कि बेटी हाॅकी में जीत दिलाकर देश का मान बढ़ाए।  पति महेंद्र यादव बेटी को खेलने नहीं जाने देते थे। उसके खेल को देखकर लोगों ने पिता से तारीफ की। ओलंपियन ललित उपाध्याय ने काफी मदद की। 
विज्ञापन


उन्होंने बेटी को हॉकी किट दी थी। गंगापुर हॉकी अकादमी के प्रदीप सिंह, चरण दास गुप्ता ने बताया कि पूजा  ने गंगापुर मैदान और अकादमी से हॉकी सीखी है। सचिव अवधेश लाल मौर्य ने बताया कि पूजा यादव ने जूनियर नेशनल में गोल्ड मेडल जीता था। प्रतिभा  देखकर बहुत से लोगों ने हॉकी खेलना शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपियन ने बताया कि टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी 
ओलंपियन ललित उपाध्याय ने बताया कि पूजा भारतीय महिला हॉकी टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। मिडफिल्डर पर खेल को आगे बढ़ाने के साथ खेल की गति बरकरार रखने की जिम्मेदारी होती है। वैसे खिलाड़ी किस पोजीशन से खेलेगा यह खेल की रणनीति पर निर्भर करता है। मैच के अनुसार रणनीति में बदलाव भी होता है। 

छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर की हैं पूजा
छह भाई बहनों में पूजा पांचवें नंबर पर है। उनसे छोटा एक भाई है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पूजा यादव का चयन पिछले महीने सीनियर वूमेन नेशनल कोचिंग कैंप साई सेंटर बंगलूरू के लिए हुआ था। पूजा भारतीय टीम के साथ 21 अप्रैल से 5 मई तक ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी। 

खेलो इंडिया यूथ गेम में जीता था स्वर्ण पदक
पूजा ने उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलो इंडिया में हिस्सा लेते हुए गोल्ड मेडल जीता, सीनियर नेशनल साइन डिपार्टमेंटल में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की ओर से सीनियर नेशनल में भी प्रतिभाग किया।  इस शृंखला में चयन होने पर पूजा ने खुशी जाहिर की है। कहा कि अब बड़ा लक्ष्य है। कठिन परिश्रम कर रही हूं। 

ये है शृंखला का शेड्यूल 
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया 
26 अप्रैल, 27 अप्रैल, 1 मई, 3 मई, 4 मई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed