फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   haryana debut win in national kho kho championship

खो-खोः हरियाणा का जीत से आगाज

Sat, 27 Oct 2012 11:48 PM IST
गुड़गांव/अमर उजाला ब्यूरो
गुड़गांव/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Oct 2012 11:48 PM IST
विज्ञापन
 haryana debut win in national kho kho championship

गुड़गांव के सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार से शुरू हुई राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीत से आगाज किया। हरियाणा गर्ल्स टीम ने त्रिपुरा को 19-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। इससे पहले हरियाणा के खेलमंत्री सुखबीर कटारिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  

विज्ञापन


प्रतियोगिता में देश के तकरीबन 29 राज्यों की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों के खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसका आयोजन हरियाणा खो-खो एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। एसोसिएशन के महासचिव राजपाल काद्यान ने बताया कि खो-खो को बढ़ावा देने के लिए यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जा रही है। यह 31 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक ब्वायज टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कर्नाटक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल को 18-7 से हराया। पश्चिम बंगाल ने गुजरात को ब्वायज वर्ग में 18-13 से हराया। गोवा की गर्ल्स टीम ने जम्मू-कश्मीर को 22-0 से करारी मात दी। पहले दिन आठ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी मैच काफी रोचक रहे। रविवार को कई मुकाबले होंगे। जिला खेल अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि हरियाणा गर्ल्स का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। वह चैंपियनशिप की प्रवल दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed