फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Harshit Pawar shocks top seed Abhimanyu Mishra in World Junior Chess Championship

Chess: हर्षित पवार ने शीर्ष वरीय अभिमन्यु को हराया, 51 खिलाड़ियों को पहले दौर में मिली सफलता

Mon, 03 Jun 2024 12:42 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 03 Jun 2024 12:42 AM IST
सार

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने किया। इस प्रतियोगिता में 11 दौर होंगे जिसके बाद अंडर-20 वर्ग में दोनों वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का फैसला होगा।

विज्ञापन
Harshit Pawar shocks top seed Abhimanyu Mishra in World Junior Chess Championship
युवा ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा - फोटो : twitter

विस्तार

विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के पहले दौर में भारत के हर्षित पवार ने रविवार शीर्ष वरीय और दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर अभिमन्यु मिश्रा को हराया। हर्षित ने एक बार दबदबा बनाने के बाद अमेरिका के अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया। पहले दौर में 51 खिलाड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहे।
विज्ञापन


रूस के आर्तियोम स्ट्रीबुक को भी भारत के वीएस नंदीश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लड़कियों के वर्ग में शीर्ष वरीय दिव्या देशमुख ने अनुपम एम श्रीकुमार को हराकर शुरुआत की। दूसरी शीर्ष भारतीय रक्षिता रवि ने हमवतन एस शिवमशिखा को हराया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने किया। इस प्रतियोगिता में 11 दौर होंगे जिसके बाद अंडर-20 वर्ग में दोनों वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का फैसला होगा। डी गुकेश और आर प्रज्ञानंदा जैसे शीर्ष जूनियर खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है क्योंकि वे एलीट शतरंज में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed