फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Former world billiards champion Manoj Kothari dies know details

Manoj Kothari Dies: पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का निधन, 67 की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 05 Jan 2026 07:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 05 Jan 2026 07:02 PM IST
सार

पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का सोमवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

विज्ञापन
Former world billiards champion Manoj Kothari dies know details
सौरव कोठारी-मनोज कोठारी - फोटो : souravkothariindia (instagram)

विस्तार

पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन मनोज कोठारी का सोमवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली स्थित एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी परिवार के एक सदस्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। वह 67 वर्ष के थे। कोठारी कोलकाता में रहते थे और करीब 10 दिन पहले तिरुनेलवेली के कावेरी अस्पताल में उनका लिवर ट्रांसप्लांट हुआ था।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य ने बताया, 'सर्जरी सफल रही थी और तीसरे दिन वह बैठकर बातचीत भी कर रहे थे। लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें फेफड़ों में संक्रमण हो गया और आज सुबह करीब 7.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।' मनोज कोठारी ने वर्ष 1990 में विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता था। उनके बेटे सौरव कोठारी भी पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन हैं, जिन्होंने 2025 में यह खिताब अपने नाम किया था। सौरव को इस खेल में उनके पिता ने ही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed