फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Stimak said will play international football friendly match against Belarus

Football: स्टिमक बोले- बेलारूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मैच खेलेंगे

Mon, 14 Mar 2022 11:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 11:06 PM IST
सार

भारतीय टीम 26 मार्च को बेलारूस से भिड़गी। इस दौरान मनामा में दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेले जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Stimak said will play international football friendly match against Belarus
भारतीय फुटबॉल टीम - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने सोमवार को कहा कि भारत अगले हफ्ते बेलारूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेल रहा है। साथ ही ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) यूरोपीय देशों के खिलाफ संभावित प्रतिबंधों के बारे में फीफा के साथ संपर्क में है। 
विज्ञापन


एआईएफएफ के अधिकारियों ने कहा कि रूस और बेलारूस पर वैश्विक खेल बहिष्कार के बाद भारत 26 मार्च को मनामा में होने वाले मैच में बेलारूस के खिलाफ खेलने से बचने की कोशिश कर रहा था। फीफा ने रूस को निलंबित किया है, लेकिन बेलारूस के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन


इस दौरान स्टिमक से जब मैच की स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह अभी तक सामान्य है। हम बहरीन में उनका (बहरीन) सामना करेंगे। बहरीन खेल की मेजबानी कर रहा है इसलिए अभी तक खेल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की स्थिति पर और बेलारूस पर प्रतिबंध को लेकर हम फीफा से लगातार संपर्क में हैं। लेकिन इन सबके बीच जहां तक हमारा संबंध है तो हम मैच खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत टीम कप्तान सुनील छेत्री के बिना मैच खेलने उतरेगी, जो चोटिल होने से बाहर हैं। भारत को 23 मार्च को बहरीन से भिड़ना है और उसके तीन दिन बाद बेलारूस से सामना होगा। यह दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच जून में होने वाले कोलकाता में एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारियों का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed