फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAFF Championship 2018: India beats Pakistan and enters in finals

सैफ कप: भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को दी करारी मात, अब फाइनल में मालदीव से भिड़ंत

Thu, 13 Sep 2018 10:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
SAFF Championship 2018: India beats Pakistan and enters in finals

मनवीर सिंह के दो गोल की मदद से मौजूदा चैंपियन भारत ने बुधवार को यहां अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सैफ सुजुकी कप फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला मालदीव से होगा। 

विज्ञापन


पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम शुरू से ही हावी हो गयी। मनवीर 49वें मिनट में पहला गोल किया और इसके 20 मिनट बाद स्कोर 2-0 कर दिया। स्थानापन्न सुमित पासी ने 83वें मिनट में हेडर से गोल करके भारत की जीत सुनिश्चित की। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल हसन बशीर ने 88वें मिनट में किया। भारत फाइनल में शनिवार को मालदीव से भिड़ेगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में नेपाल को 3-0 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरू से ही बेहतर खेल दिखाया लेकिन पहले हाफ में वह गोल नहीं कर पायी। दूसरे हाफ में उसने जवाबी हमला करके खाता खोला। आशिक कुरूनियान तेजी से गेंद लेकर आगे बढ़े और उन्होंने मनवीर को निचला क्रास दिया जिन्होंने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की। 

भारतीय कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन ने 68वें मिनट में लालिजुआला चांगते को मैदान पर उतारा और उन्होंने आते ही अपना प्रभाव छोड़ा। चांगते मध्यपंक्ति से गेंद को लेकर आगे बढ़े। उन्होंने दो रक्षकों को छकाकर गेंद विनीत राय को सौंपी जिन्होंने उसे मनवीर को थमाया। मनवीर ने इस बार भी गोल करने में गलती नहीं की। 


कान्सटेनटाइन ने इसके बाद मनवीर की जगह पासी को मैदान पर उतारा और उनका यह फैसला भी सही साबित हुआ। उन्होंने आते ही गोल दाग दिया। आशिक फिर से गेंद लेकर आगे बढ़े और उन्होंने पासी की तरफ गेंद बढ़ायी जिन्होंने उसे हेडर से गोल में डाला। 

भारत को हालांकि तब झटका लगा जब चांगते को लाल कार्ड दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed