फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   indian football team lost in saff cup final against maldives

भारतीय फुटबॉल टीम का आठवीं बार खिताब जीतने का सपना टूटा, मालदीव से झेलनी पड़ी शिकस्त

Sun, 16 Sep 2018 12:44 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
indian football team lost in saff cup final against maldives
सैफ कप

खराब फिनिशिंग और लचर रक्षण के चलते भारतीय टीम का दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (सैफ)कप में आठवीं बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को मालदीव के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


गत चैंपियन भारतीय टीम के खिलाड़ियों का गेंद पर कब्जा भी ज्यादा रहा था और उन्होंने लक्ष्य पर निशाने भी अधिक लगाए, लेकिन मालदीव ने मिले चुनींदा मौकों को भुनाकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मालदीव का दूसरा खिताब है इससे पहले टीम 2008 में अपनी संयुक्त मेजबानी में चैंपियन बनी थी। 
विज्ञापन


मालदीव के लिए इब्राहिम महुदी हुसैन ने 19वें और अली फासिर ने 66वें मिनट में गोल किए जबकि भारत की ओर से एकमात्र गोल इंजरी टाइम (90+2) में सुमित पासी ने की। भारतीय टीम की ओर से केवल एक खिलाड़ी को छोड़कर बाकी सभी अंडर-23 आयुवर्ग के थे। अगर भारतीय टीम यह खिताब जीतने में सफल हो जाती तो यह उसका लगातार तीसरा खिताब होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप मैच में भारतीय टीम ने मालदीव को आसानी से 2-0 से परास्त किया था लेकिन फाइनल में फारवर्ड खिलाड़ी सही निशाने नहीं लगा सके लेकिन रक्षक खिलाड़ियों के बीच सही तालमेल की कमी रही। 


कोच स्टीफन कांस्टेटाइन की टीम ने टूर्नामेंट में अपना सबसे खराब खेल फाइनल में दिखाया। पहले तीन मैचों में तो इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के खिलाफ एक ही गोल हुआ था। इससे पहले भारतीय टीम कभी सैफ कप फाइनल में पहुंचने के बाद हारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed