फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Euro cup 2016: france football violence

फ्रांस: रूस और इंग्लैंड के बीच मैच में हिंसा

Sun, 12 Jun 2016 11:07 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sun, 12 Jun 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
Euro cup 2016: france football violence

फ्रांस में हो रहे यूरो 2016 चैम्पियनशिप में रूस और इंग्लैंड के पहले मैच से पहले और मैच के बाद दोनों टीमों के समर्थकों के बीच जमकर हिंसा हुई।

विज्ञापन


दक्षिणी फ्रांस के मार्से शहर में फ्रांस और रूस की टीमों के समर्थकों से इंग्लैंड की टीम के फैन्स की मारपीट हुई।

इसमें कम से कम 30 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाद में इंग्लैंड और रूस के बीच मैच के 1-1 पर ड्रॉ रहने के बाद भी दोनों देशों के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। हिंसा की शुरुआत रूसी फैन्स के इंग्लिश प्रशंसकों पर हमला करने से हुई थी।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक अपनी-अपनी टीमों के पहले मैच को देखने के लिए मार्से में दोनों टीमों के करीब 90 हजार समर्थक जमा हुए थे।

Euro cup 2016: france football violence

फुटबॉल प्रेमी जब एक दूसरे पर कुर्सियां और बोतलें फेंकने लगे तो दंगा रोधी पुलिस को आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा।

अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस में ये तीसरा दिन है जब फुटबॉल प्रेमियों के बीच हिंसा हुई है।

फ्रांस के गृह मंत्री बर्नार्ड केजेनोव ने कहा कि मार-पीट करनेवालों ने मैच से पहले के माहौल को हिंसा का बहाना बना लिया।

यूरोपीयन फुटबॉल की शासकीय संस्था यूईएफए ने हिंसा की निंदा की है और कहा है कि ऐसी हिंसक गतिविधियों की खेल में कोई जगह नहीं है। 

संस्था ने हिंसा की जांच करवाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed