फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   delhi dynamos vs pune city isl 2018 live match updates

DELvPUN: दिल्ली डायनामोज-पुणे सिटी के बीच मैच ड्रॉ, 1-1 से बराबरी पर खत्म मुकाबला

Wed, 03 Oct 2018 10:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
delhi dynamos vs pune city isl 2018 live match updates
DELvPUN

दिल्ली डायनामोज और पुणे सिटी के बीच बुधवार को खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जा रहे इस मुकाबले के दिल्ली ने 45वें मिनट में शानदार गोल दागकर पूणे पर 1-0 की बढ़त हासिल की।

विज्ञापन


दिल्ली की तरफ से यह गोल पहला मैच खेले रहे राणा घरामी ने किया। वहीं, दूसरे हाफ के 88वें मिनट में पूणे ने दिल्ली के गोल की बराबरी कर ली। पूणे की तरफ से डिएगो कार्लोस ने शानदार गोल किया। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि मुकाबले की शुरुआत में तो पूणे सिटी, दिल्ली डायनामोज पर हावी दिखी, लेकिन बाद में जाकर वो कमजोर पड़ गई। इसके कुछ देर बाद दिल्ली की टीम ने खेल में आक्रमकता दिखाई और पहला हाफ के आखिरी यानी 45वें मिनट में गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरे हाफ में पूणे की टीम बराबरी करने के लिए लगातार संघर्ष करती रही, लेकिन पहले 40 मिनट तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन खेल के 88वें मिनट में कार्लोस ने गोल दागकर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। हालांकि, दूसरे हाफ में दिल्ली को कई मौके मिले, पर वह सही से भुना नहीं पाई।

बता दें कि दोनों टीमों के बीच खास बात यह है कि आइएसएल-4 में दिल्ली के कोच रहे मिग्वेल एंजेल पुर्तगाल इस बार पुणे की कमान संभाल रहे हैं। पिछले सीजन के बाद पुर्तगाल ने दिल्ली डायनामोज छोड़ दिया था।

स्पेनिश कोच की देखरेख में डायनामोज की टीम बीते सीजन में 8वें स्थान पर रही थी। वहीं, दिल्ली की टीम ने पुर्तगाल के स्थान पर एक अन्य स्पेनिश खिलाड़ी जोसेफ गोम्बाउ को अपना कोच बनाया है।

लाइव मैच का रोमांच

delhi dynamos vs pune city isl 2018 live match updates
राणा घरामी
लाइव अपडेट्सः

दिल्ली डायनामोज 1: पुणे सिटी 1

 


फुलटाइम

88 मिनटः ...और ये गोल! पूणे की तरफ से डिएगो कार्लोस ने शानदार गोल कर दिल्ली की बराबरी करा दी।
 


84 मिनटः दिल्ली के खिलाड़ी नारायण दास को येलो कार्ड दिखाया गया है।

- दोनों टीमों के बीच लगभग अब 10 मिनट का खेल बचा है। दिल्ली 1-0 की बढ़त पहले ही बना चुकी है। अब यह देखना होगा कि पूणे बाकी बचे समय में बराबरी कर पाती यी नहीं।

79 मिनटः
दिल्ली के पाय यहां भी बढ़त लेने का अच्छा मौका था, लेकिन पूणे के नए गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया।

78 मिनटः पूणे टीम में बदलाव किया गया। आदिल खान की जगह रोहित कुमार को मैदान पर भेजा गया है।

75 मिनटः दिल्ली के गोल स्कोरर राणा को चोट लगने की वजह से मैदान से बाहर ले जाया गया है।

68 मिनटः पूणे की टीम में दो बदलाव किया गया। जाकोब और डियाज की जगह पर डिएगो कार्लोस और गुरजीत सिंह को मैदान पर भेजा गया।

66 मिनटः दिल्ली लगातार पूणे पर आक्रमण कर रही है। यहां भी बढ़त पाने का दिल्ली के पास बेहतरीन मौका था, लेकिन चूक गए।

59 मिनटः पूणे के पास गोल करने का शानदार मौका था, आदिल खान के पास गेंद थी और वह गेंद को गोलपोस्ट तक ले गए, लेकिन दिल्ली के गोलकीपर ने गेंद को पकड़ लिया।

57 मिनटः पूणे के खिलाड़ी बराबरी करने के लगातार संघर्ष कर रहे हैं। मगर सफलता हाथ नहीं लग पा रही है।

46 मिनटः दिल्ली को मिला कॉर्नर मिला, लेकिन कोई सफलता नहीं।

-दूसरे हाफ के खेल शुरू।

दिल्ली डायनामोज 1: पूणे सिटी 0

 
-पहले हाफ का खेल खत्म।

45 मिनटः ...गोल!
क्या शॉट है। दिल्ली की तरफ से राणा घरामी ने बेहतरीन स्ट्राइक लगाकर गेंद को सीधे पूणे के गोलपोस्ट में भेदकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वह आईएसएल सीजन-5 में गोल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि राणा अपना पहला मैच खेल रहे हैं।
 



40 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने मात्र 5 मिनट का समय बचा है। मगर दोनों ही टीमें अभी तक गोल करने में नाकाम रही है। अब यह देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीमें बढ़त बनाती?

35 मिनटः  दिल्ली ने अपनी टीमों में बदलाव किया है। चोटिल विक्रमजीत सिंह की जगह विनित राय को मैदान पर भेजा गया है।

22 मिनटः पूणे को कॉर्नर मिला। अल्फारो ने मौका ढूंढा मगर सफलता हाथ नहीं लगी।

20 मिनटः दिल्ली को लगातार इस मुकाबले में गोल करने का मौका मिल रहा है, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पा रही है।

17 मिनटः  दिल्ली लगातार पूणे पर हावी हो रही है। दिल्ली के पाय यहां बढ़त लेने का शानदार मौका था। गेंद नारायण दास के पास थी, लेकिन यहां पूणे के गोलकीपर कैथ ने अपनी टीम को खतरे से बचाया।

12 मिनटः दिल्ली के पास गोल करने का शानदार मौका था, कालुदजेरोविक के पास गेंद थी। वह गेंद लेकर दिल्ली के गोलपोस्ट तक पहुच चुके थे, लेकिन पूणे के गोलकीपर कैथ ने नाकाम कर दिया।

9 मिनटः यहां पूणे की आक्रमण दिखी। आदिल खान ने गेंद लेकर दिल्ली के गोलपोस्ट के पास तक गए लेकिन दिल्ली के खिलाड़ी विक्रमजीत सिंह ने उन्हें नाकाम कर दिया।

5 मिनटः दोनों टीम एक-दूसरे के प्रति लगातार आक्रमण कर रही है।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो गया है।

-दिल्ली की टीम उजले और पूणे की टीम लाल पोशाक में है।


-स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। कुछ ही देर में मैच शुरु होगा।

-दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के मैदान पर पहुच चुके हैं।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed