फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   copa libertadores to resume in september after six months of suspension

छह महीने के निलंबन के बाद सितंबर में दोबारा शुरू होगी कोपा लाइबरटेडोरेस

Tue, 21 Jul 2020 05:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 21 Jul 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
copa libertadores to resume in september after six months of suspension
Football - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग छह महीने निलंबन के बाद सितंबर में कोपा लाइबरटेडोरेस फुटबॉल प्रतियोगिता दोबारा शुरू होगी। दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल महासंघ (कोनमेबोल) ने सोमवार को ग्रुप चरण के बाकी बचे चार दौर के मुकाबलों के लिए तारीखों की घोषणा की। 

विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 22 अक्तूबर को खत्म होगी। तीसरे दौर के 16 ग्रुप मुकाबलों के पूरी तरह से खाली स्टेडियम में खेले जाने की उम्मीद है। हालांकि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के सहमत होने पर प्रशंसकों को स्टेडियम में जाने की स्वीकृति दी जा सकती है। 
विज्ञापन


कोनमेबोल ने मार्च में दक्षिण अमेरिकी क्लब टूर्नामेंटों को रोक दिया था। मई में लीग को दोबारा शुरू किए जाने की उम्मीद थी लेकिन ब्राजील, इक्वाडोर और चिली सहित क्षेत्र के अन्य देशों में इसके बाद महामारी के मामले बढ़ने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जेन्टीना और पेरू में भी संक्रमण के मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि हुई। लीग की बहाली बोलीविया के जॉर्ज विल्सटरमैन और ब्राजील के एथलेटिको के बीच होने वाले ग्रुप सी मुकाबले से होगी।

इसके दो दिन बाद गत चैंपियन ब्राजील का फ्लेमेंगो इक्वाडोर में इंडिपेंडिएंटे डेल वेल से भिड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed