फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   first in indian sports, fencers to play under foreign banner

विदेशी झंडे तले खेलेगी भारतीय फेंसिंग टीम

Tue, 26 Feb 2013 01:04 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
नई दिल्ली/खेल डेस्क Updated Tue, 26 Feb 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
first in indian sports, fencers to play under foreign banner

भारतीय खेल इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब भारतीय टीम किसी टूर्नामेंट में विदेशी झंडे तले खेलने उतरेगी। थाइलैंड में दो से 11 मार्च तक होने वाली एशियन जूनियर और कैडेट चैंपियनशिप में भारतीय फेंसिंग टीम फेंसिंग कॉनफेडरेशन ऑफ एशिया (एफसीए) के बैनर तले खेलेगी। भारतीय खेल इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारतीय खिलाड़ी किसी टूर्नामेंट में विदेशी झंडे तले खेलने उतरेंगे।

विज्ञापन


इंटरनेशनल ओलंपिक संघ (आईओसी) ने पिछले दिसंबर भारतीय ओलंपिक संघ को निलंबित कर दिया था। आईओसी के इस फैसले के बाद इंटरनेशनल फेंसिंग फेडरेशन (एफआईई) ने फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) को निलंबित कर दिया। इस कारण फेंसिंग टीम को इस टूर्नामेंट में शिरकत करने की इजाजत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


हालांकि बाद में भारतीय खिलाड़ियों को एफसीए के झंडे तले टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी गई। टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के सामने फंड की समस्या खड़ी हुई। ऐसे में खिलाड़ियों ने अपने पैसों पर टूर्नामेंट में शिरकत करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएआई सेक्रेटरी संजय प्रधान ने कहा, ‘हमने टूर्नामेंट आयोजकों को अपनी एंट्री भेज दी है। हमने खिलाड़ियों से कह दिया था कि एफएआई के पास उन्हें भेजने के लिए फंड नहीं है इसलिए वह पैसों का खुद ही इंतजाम करें। अब खिलाड़ियों ने हमें सूचना दे दी है कि उन्होंने फंड का इंतजाम कर लिया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed