फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   fifa hindi news: india to be appear in world cup by 6 year old boy

6 साल के अभिराज आज उतरेंगे फीफा वर्ल्ड कप के मैदान पर

Sat, 28 Jun 2014 03:38 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Jun 2014 03:38 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: india to be appear in world cup by 6 year old boy

भारतीय टीम फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैदान में उतरेगी भी कि नहीं, यह तो दूर की बात है लेकिन भारत का एक 6 वर्षीय बच्चा जरूर इस बार मैदान पर उतरने जा रहा है।

विज्ञापन


यह बच्चा दिल्ली का अभिराज सिंह है जो शनिवार को रियो डी जेनेरियो के ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम में कोलंबिया और उरुग्वे के बीच होने वाले नॉकआउट मैच में किसी एक स्टार खिलाड़ी का हाथ पकड़कर मैदान के बीचोबीच आकर खड़ा होगा।
विज्ञापन


अभिराज सिंह को एक निजी कंपनी द्वारा चलाए गए एक अभियान के तहत चुना गया है।

मम्मी-पापा भी होंगे अभिराज के साथ

fifa hindi news: india to be appear in world cup by 6 year old boy

ब्राजील का टिकट पाकर खुश अभिराज ने कहा, "फुटबॉल मेरा सबसे पसंदीदा खेल है और मैं ब्राजील जाकर फीफा वर्ल्ड कप देखने को लेकर काफी उत्साहित हूं। दुनिया की बेहतरीन टीम के स्टार खिलाड़ी का हाथ पकड़कर मैदान के बीचोबीच जाना वाकई मेरे लिए एक यादगार पल होगा। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसा होना जा रहा है। मैं अपने आपको काफी सौभाग्यशाली समझता हूं।"

भारत में पहले चरण में आयोजित चयन प्रक्रिया में लगभग 30 हजार बच्चों में से अभिराज को चुना गया है। वर्ल्ड कप के इस अभियान के तहत पूरी दुनिया से लगभग 1400 बच्चों को इसके लिए चुना गया है जिसमें से अभिराज अकेले भारतीय हैं।

अभिराज के साथ उनके मम्मी-पापा भी ब्राजील भी जाएंगे। इससे पहले एडिडास ने भी कार्यक्रम रखा था जिसके जरिए भारत के 6 बच्‍चों ने वर्ल्ड कप टिकट जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed