फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   FIDE files formal complaint with ethics commission against former world champion Kramnik Know details

FIDE-Kramnik: शतरंज जगत में तूफान, फिडे ने पूर्व विश्व चैंपियन क्रैमनिक पर लगाया नैतिकता उल्लंघन का आरोप

Tue, 11 Nov 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 11 Nov 2025 11:30 PM IST
सार

फिडे के अनुसार, क्रैमनिक ने ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोदित्स्की और डेविड नवारा पर बार-बार बेबुनियाद आरोप लगाए थे। नारोदित्स्की, जिनका अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में 29 वर्ष की आयु में कुछ महीने पहले अचानक निधन हो गया, उनके खिलाफ भी क्रैमनिक ने धोखाधड़ी के निराधार आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
FIDE files formal complaint with ethics commission against former world champion Kramnik Know details
व्लादिमीर क्रैमनिक - फोटो : फिडे

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक के खिलाफ अपने नैतिकता एवं अनुशासन आयोग (EDC) में औपचारिक शिकायत दर्ज की है। यह कार्रवाई क्रैमनिक द्वारा कई शीर्ष खिलाड़ियों पर सार्वजनिक रूप से लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों के कारण की गई है।
विज्ञापन


फिडे के अनुसार, क्रैमनिक ने ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोदित्स्की और डेविड नवारा पर बार-बार बेबुनियाद आरोप लगाए थे। नारोदित्स्की, जिनका अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में 29 वर्ष की आयु में कुछ महीने पहले अचानक निधन हो गया, उनके खिलाफ भी क्रैमनिक ने धोखाधड़ी के निराधार आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


फिडे ने अपने बयान में कहा, 'अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रैमनिक को प्रतिवादी बनाते हुए फिडे नैतिकता एवं अनुशासन आयोग में औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज की है।' संस्था ने आगे कहा कि शिकायत में लगभग दो वर्षों के विवादास्पद आचरण का उल्लेख है, जिसमें कई सार्वजनिक बयान और पोस्ट शामिल हैं। फिडे ने इन्हें उत्पीड़न और व्यक्तिगत गरिमा के अपमान से संबंधित संभावित उल्लंघनों के रूप में देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed