Arshad Nadeem: वह इतने अमीर हैं, मुझे भैंस की जगह...', ससुराल वालों के उपहार पर अरशद नदीम ने ली चुटकी, जानें
नदीम मजाक में कहते हैं, 'मैंने उनसे (पिता) कहा आप बहुत अमीर हैं और आपने हमें एक भैंस दी? मैंने उनसे कहा कि वह हमें पांच-छह एकड़ जमीन दे सकते थे, लेकिन उन्होंने अभी तक नहीं दिया है।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Arshad Nadeem's reaction on his father gifting him a buffalo after winning the Gold medal 😂😂😂
— Farid Khan (@_FaridKhan) August 16, 2024
He wanted 5-6 acre plot from his father-in-law and not a buffalo. Man, he's so simple 😭❤️ #Paris2024 pic.twitter.com/EzRv68GyAl
अपने 92.97 मीटर ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के बाद उन्होंने पाकिस्तान के स्वर्ण पदक के सूखे को खत्म किया। इसके बाद अरशद नदीम का पाकिस्तान लौटने पर नायक की तरह स्वागत किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को नदीम को 15 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम देने के साथ ही नागरिक पुरस्कार देने की भी घोषणा की थी। पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने नदीम को 10 मिलियन पीकेआर से सम्मानित किया। साथ ही एक होंडा सिविक कार भी दी, जिसके नंबर प्लेट पर 'पाक 92.97' दर्ज है। दरअसल, नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ही स्वर्ण पदक जीता था। यह एक ओलंपिक रिकॉर्ड भी है। वहीं, नीरज 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।