फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Drew McIntyre reaction to Suryakumar Yadav century vs New Zealand; India vs New Zealand T20

IND vs NZ: WWE के इस सुपरस्टार ने फिर की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, मौजूदा समय में टी20 का बेस्ट प्लेयर बताया

Tue, 22 Nov 2022 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेपियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेपियर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 22 Nov 2022 09:08 AM IST
सार

सूर्यकुमार की बैटिंग के दुनियाभर में कई फैन्स हैं। वह मैदान के किसी भी कोने में छक्के लगाने का दमखम रखते हैं। उनकी बल्लेबाजी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग के स्टार पहलवान ड्रू मैकिनटायर को भी मुरीद बना दिया।

विज्ञापन
Drew McIntyre reaction to Suryakumar Yadav century vs New Zealand; India vs New Zealand T20
सूर्यकुमार यादव और ड्रू मैकिनटायर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव ने शतकीय पारी खेल तहलका मचा दिया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका दूसरा शतक रहा। दो साल पहले तक सूर्यकुमार भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे थे। हालांकि, 2021 में वह टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे। तब से लेकर अब तक सूर्या के खेल में लगातार निखार ही आया और वह फिलहाल दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार की बैटिंग के दुनियाभर में कई फैन्स हैं। वह मैदान के किसी भी कोने में छक्के लगाने का दमखम रखते हैं। उनकी बल्लेबाजी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग के स्टार पहलवान ड्रू मैकिनटायर को भी मुरीद बना दिया। मैकिनटायर ने सूर्यकुमार द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने सूर्यकुमार की खूब तारीफ की है। मैकिनटायर इससे पहले भी सूर्यकुमार की तारीफ कर चुके हैं। 

WWE Superstar Drew McIntyre Reacts To Suryakumar Yadav's Thunderous Century  Against New Zealand | Latest Sports Updates, Cricket News, Cricket World  Cup, Football, Hockey & IPL
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, इस बार मैकिनटायर ने ट्विटर पर लिखा- मेरे दोस्त सूर्यकुमार यादव ने एकबार फिर ताबड़तोड़ पारी खेली। वह मौजूदा समय में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं।
मैकिनटायर ने इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत-जिम्बाब्वे मैच के बाद ट्वीट किया था। तब उन्होंने लिखा था- अभी-अभी मुंबई पहुंचा हूं और सूर्यकुमार यादव ने साबित कर दिया कि वह मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। क्या यह नियति है? आपको मेरा सलाम सूर्यकुमार (SKY)। हैलो इंडिया! 
विज्ञापन

मैकिनटायर दो बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रह चुके हैं। इसके अलावा वह एक बार डब्ल्यूडब्ल्यूई इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, एक बार एनएक्सटी चैंपियन और दो बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई (रॉ) टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्या ने 51 गेंदों में 111 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और सात छक्के लगाए। सूर्यकुमार इससे पहले इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 में शतक लगा चुके हैं। तब उन्होंने 55 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली थी। आज नेपियर में तीसरा टी20 खेला जाएगा।

Drew McIntyre addresses Roman Reigns as 'a piece of crap'
रोमन रेन्स और ड्रू मैकिनटायर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed