{"_id":"6914cb1345b2cc83470329bd","slug":"deaflympics-2025-zarlin-jayaratchagan-will-be-indias-flag-bearer-at-the-tokyo-deaf-olympics-2025-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deaflympics 2025: टोक्यो बधिर ओलंपिक में भारत की ध्वजवाहक होंगी जर्लिन, 111 सदस्यीय दल रवाना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Deaflympics 2025: टोक्यो बधिर ओलंपिक में भारत की ध्वजवाहक होंगी जर्लिन, 111 सदस्यीय दल रवाना
Wed, 12 Nov 2025 11:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:29 PM IST
सार
भारत इस बार बधिर ओलंपिक में रिकॉर्ड 111 सदस्यीय दल भेज रहा है। बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेल सचिव हरि रंजन राव ने भारतीय दल को औपचारिक रूप से विदाई दी। खिलाड़ियों का पहला जत्था गुरुवार को टोक्यो के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
टोक्यो डेफलिम्पिक्स
- फोटो : https://www.deaflympics.com/icsd/logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन बार की स्वर्ण पदक विजेता जर्लिन जयरातचागन को 15 नवंबर से टोक्यो में शुरू हो रहे बधिर ओलंपिक के लिए भारत की ध्वजवाहक नियुक्त किया गया है। भारत इस बार बधिर ओलंपिक में रिकॉर्ड 111 सदस्यीय दल भेज रहा है। बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेल सचिव हरि रंजन राव ने भारतीय दल को औपचारिक रूप से विदाई दी। खिलाड़ियों का पहला जत्था गुरुवार को टोक्यो के लिए रवाना होगा।
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'विशेष खिलाड़ियों के लिए आयोजित वैश्विक टूर्नामेंटों में भारत की तेजी से हो रही प्रगति गर्व की बात है। खेलों के माध्यम से समावेशिता को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों के तहत हमें इस बार बधिर ओलंपिक में अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल भेजने की खुशी है। हर वर्ष हमारे पदकों की संख्या बढ़ रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार हम ब्राजील से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'
इस मौके पर जर्लिन जयरातचागन ने कहा, 'भारत की ध्वजवाहक चुना जाना मेरे लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। यह मेरा तीसरा बधिर ओलंपिक है, लेकिन पहली बार मैं अपने देश का ध्वज लेकर नेतृत्व करूंगी। यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव है।'