फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   CWG 2026: Ashok, Paramjeet miss medal India's challenge in the men's lightweight para powerlifting end

CWG 2026: शानदार प्रदर्शन के बावजूद पदक से चूके अशोक, पुरुष-महिला पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को मिली निराशा

Fri, 24 Jul 2026 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Jul 2026 07:25 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेल के दूसरे दिन भारत के पास पदक जीतने का अच्छा अवसर था। पुरुष लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में अशोक और परमजीत कुमार पदक अपने नाम करने से चूक गए। अशोक ने हालांकि, अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
CWG 2026: Ashok, Paramjeet miss medal India's challenge in the men's lightweight para powerlifting end
अशोक मलिक - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन भारत पैरा पावरलिफ्टिंग में पदक लाने से चूक गया। भारत के लिए अशोक मलिक और परमजीत कुमार पदक की दौड़ में थे, लेकिन पुरुषों की लाइटवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में भारत की चुनौती का अंत निराशाजनक रहा। दोनों भारतीय पैरा पावरलिफ्टर पदक जीतने से चूक गए। वहीं, महिला लाइटवेट वर्ग में भी भारत खाली हाथ रहा। अशोक अपने अंतिम प्रयास में 205 किग्रा का भार उठाने में असफल रहे और चौथे स्थान पर रहे। हालांकि, उन्होंने 200 किग्रा का अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत भार उठाकर 143.8 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


परमजीत सातवें स्थान पर रहे
वहीं, परमजीत कुमार छठे स्थान पर रहे। उनका अंतिम 179 किग्रा का प्रयास नो लिफ्ट (असफल) करार दिया गया, जिसके बाद उनका सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट 176 किग्रा रहा और उन्हें 135.6 अंक मिले। इस स्पर्धा में इंग्लैंड के मार्क स्वान ने स्वर्ण पदक जीता और नाइजीरिया के रोलैंड एज़ुरुइके को रजत पदक मिला। दोनों के ही एक समान 153.9 अंक रहे। मलयेशिया के बोनी बूनयाउ गुस्टिन ने 153.5 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने अशोक के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 200 किग्रा लिफ्ट के बावजूद उन्हें 9.7 अंकों के से पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


जसप्रीत दमदार प्रदर्शन के बावजूद चूकीं
महिला पैरा पावरलिफ्टिंग लाइटवेट वर्ग में भारत के पदक की उम्मीद समाप्त हो गई। जसप्रीत कौर ने ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहीं, लेकिन ग्रुप ए की स्टैंडिंग के बाद वह पिछड़ गईं। जसप्रीत 96.4 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं। वहीं, भारत की एक अन्य खिलाड़ी सुमन देवी 88.4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं। जसप्रीत कौर ने महिला पैरा पावरलिफ्टिंग के ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलतापूर्वक 100 किलो वजन उठाया। जसप्रीत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं। लेकिन दमदार प्रदर्शन के बावजूद वह पदक नहीं जीत सकीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed