{"_id":"5bc5b793bdec22698d691627","slug":"cricketer-kuldeep-yadav-said-this-about-cricket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच खेलकर घर लौटे कुलदीप ने कहा, \"बॉलिंग के साथ बैटिंग भी सुधारनी होगी\"","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट मैच खेलकर घर लौटे कुलदीप ने कहा, "बॉलिंग के साथ बैटिंग भी सुधारनी होगी"
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 16 Oct 2018 05:01 PM IST
सार
- शहर लौटे कुलदीप यादव ने कहा वन-डे मैचों के लिए बल्लेबाजी भी जरूरी
विज्ञापन
क्रिकेटर कुलदीप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद में हुए भारत और वेस्टइंडीज का टेस्ट मैच खेलने के बाद सोमवार को कानपुर शहर लौटे कुलदीप यादव ने कहा कि बॉलिंग के साथ-साथ थोड़ी बहुत बैटिंग आना भी जरूरी है। वन-डे मैचों में तो इस हुनर का होना बहुत जरूरी है। इसीलिए वे अब बैटिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
क्रिकेटर कुलदीप यादव
उन्होंने जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान में बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया। सोमवार को जब कुलदीप मैदान पहुंचे तो साथी खिलाड़ियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कुलदीप ने बताया कि अब वेस्टइंडीज से वन-डे सीरीज होनी है। पहला मैच 21 अक्तूबर को गुवाहाटी में खेला जाना है। 18 को वे गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगे। कुलदीप के कोच कपिल देव पांडेय ने बताया कि वन-डे मैच को देखते हुए कुलदीप को बॉलिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना होगा। इसके लिए उसने मैदान पर खूब पसीना बहाया है।