{"_id":"5bf6f79dbdec2241a9112dac","slug":"cooch-behar-trophy-match-in-greenpark-stadium-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कूच बिहार ट्रॉफी: एक पारी और 153 रन से जीती यूपी, 208 रनों पर ढेर हुई छत्तीसगढ़ की टीम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
कूच बिहार ट्रॉफी: एक पारी और 153 रन से जीती यूपी, 208 रनों पर ढेर हुई छत्तीसगढ़ की टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
153 रन से जीती यूपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: ध्रुवचंद (152 रन) और पूर्णांक त्यागी (92 रन) की बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद तेज गेेंदबाज कार्तिक त्यागी की धारदार गेंदबाजी के चलते यूपी ने छत्तीसगढ़ को पूरी एक पारी और 153 रनों से हरा दिया। यूपी की ओर से कार्तिक ने 95 रन देकर पांच विकेट झटके। समीर चौधरी ने भी 35 रन देकर चार विकेट झटके।
ग्रीनपार्क में खेले गए कूच बिहार ट्रॉफी के पहले मैच में यूपी ने टॉस जीतकर छत्तीसगढ़ को पहले खेलने के लिए आमंत्रित किया था। पहली पारी में छत्तीसगढ़ की टीम महज 149 रनों पर ही ढेर हो गई थी। यूपी की टीम ने पहले ही पारी में 510 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। दूसरी पारी में भी छत्तीसगढ़ टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मैच के आखिरी और चौथे दिन 208 रन बनाकर छत्तीसगढ़ की टीम ऑल आउट हो गई। दोनों ही पारी में छत्तीसगढ़ 357 रन ही बना सकी।

ध्रुव और पूर्णांक की पार्टनरशिप ने बदला मैच
छत्तीसगढ़ टीम के मैनेजर मो. तशनीम ने बताया कि यूपी टीम का अनुभव छत्तीसगढ़ टीम से अधिक है। यूपी टीम के खिलाड़ियों ने रणजी मैच भी खेले हैं। छत्तीसगढ़ की टीम ने दूसरी इनिंग में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यूपी के बल्लेबाज ध्रुवचंद और कार्तिक की पार्टनरशिप के चलते पूरा मैच बदल गया। यूपी टीम गेंदबाजी भी अच्छी थी और बॉलिंग में रफ्तार थी। इस कारण छत्तीसगढ़ के कई खिलाड़ी चुटहिल भी हुए।
उम्मीद से ज्यादा मिले विकेट
यूपी टीम के गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने पूरे मैच में नौ विकेट लिए। पहली इनिंग में चार और दूसरी इनिंग में पांच विकेट झटके। कार्तिक ने कहा कि पैर में चोट आने के कारण 11 माह बाद वापसी हुई है। उम्मीद नहीं थी कि इतने विकेट ले पाऊंगा।

छत्तीसगढ़ टीम का प्रदर्शन
खिलाड़ी रन बॉल
वेदव्यास साहू 23 90
आरवी शर्मा 13 22
आयुष पांडेय 62 129
उमंग सोनी 16 22
आरजी राव 26 25
विजय यादव 2 4
सत्य विकास 43 135
शाश्वत मिश्रा 2 15
परिवेशधर 0 1
एजेड सामाद 0 10
आरटी टांक (नाबाद) 12 6
खिलाड़ी रन बॉल
वेदव्यास साहू 23 90
आरवी शर्मा 13 22
आयुष पांडेय 62 129
उमंग सोनी 16 22
आरजी राव 26 25
विजय यादव 2 4
सत्य विकास 43 135
शाश्वत मिश्रा 2 15
परिवेशधर 0 1
एजेड सामाद 0 10
आरटी टांक (नाबाद) 12 6
यूपी टीम का प्रदर्शन
खिलाड़ी ओवर मेडन रन विकेट
कार्तिक त्यागी 25 2 95 5
पूर्णांक त्यागी 14 1 35 0
समीर चौधरी 14.1 5 20 4
अक्षय सेन 20 7 29 1
कुनाल यादव 3 1 22 0
खिलाड़ी ओवर मेडन रन विकेट
कार्तिक त्यागी 25 2 95 5
पूर्णांक त्यागी 14 1 35 0
समीर चौधरी 14.1 5 20 4
अक्षय सेन 20 7 29 1
कुनाल यादव 3 1 22 0