फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess: After defeating Fabiano Caruana Pragnandda lost to Alireza Carlsen defeated Liren Vaishali also lost

Chess : कारुआना को हराने के बाद अलीरेजा से हारे प्रज्ञानंद, कार्लसन ने लिरेन को दी मात, वैशाली भी हारीं

Mon, 03 Jun 2024 01:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Jun 2024 01:29 PM IST
सार

प्रज्ञानंद 9.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अलीरेजा आठ अंकों के साथ चौथे और कारुआना 6.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि चीन के डिंग लीरेन अब तक केवल 2.5 अंक ही बना पाए हैं।

विज्ञापन
Chess: After defeating Fabiano Caruana Pragnandda lost to Alireza Carlsen defeated Liren Vaishali also lost
प्रज्ञानंद - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद का शानदार प्रदर्शन नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में हार के साथ रुक गया। रविवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फैबियानो कारुआना को पांचवें दौर में हराने वाले प्रज्ञानंद को क्लासिकल मैच में फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा के खिलाफ थोड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन वह इसके बाद आर्मगेडन टाईब्रेकर में हार गए। दूसरी ओर, मैग्नस कार्लसन ने खराब फॉर्म में चल रहे डिंग लिरेन को हराकर 12 अंकों के साथ एकल बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन

कार्लसन को एकल बढ़त 
लिरेन को हराने के साथ ही कार्लसन ने छह दौर के बाद एकल बढ़त बना ली है। कारुआना ने हमवतन हिकारु नाकामुरा को हराकर छह खिलाड़ियों के बीच डबल राउंड रॉबिन आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में कार्लसन को बढ़त हासिल करने में मदद पहुंचाई। अब जब चार दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं तब शीर्ष पर काबिज कार्लसन के बाद नाकामुरा का नंबर आता है जिनके 11 अंक हैं, जबकि प्रज्ञानंद 9.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। अलीरेजा आठ अंकों के साथ चौथे और कारुआना 6.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि चीन के डिंग लीरेन अब तक केवल 2.5 अंक ही बना पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाली को भी मिली हार
महिलाओं के वर्ग में भी भारत के हाथ निराशा लगी। प्रज्ञानंद की बहन और महिला ग्रैंडमास्टर वैशाली को चीन की विश्व महिला चैंपियन वेनजुन जू से हार का सामना करना पड़ा। महिलाओं के वर्ग में वेनजुन जू और अन्ना मुजिचुक ने वैशाली की जगह बढ़त हासिल कर ली है। वेनजुन जू और मुजिचुक दोनों के समान 10.5 अंक हैं, जबकि वैशाली उनसे आधा अंक पीछे है। मुजिचुक ने चीन की टिंगजी लेई को आर्मगेडन टाईब्रेकर में हराया। लेई सात अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वह भारत की एक अन्य खिलाड़ी कोनेरू हंपी से दो अंक आगे है। हंपी को आर्मगेडन में स्वीडन की पिया क्रैमलिंग के हाथों एक और हार का सामना करना पड़ा। क्रैमलिंग के 4.5 अंक हैं और वह तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed