फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxer Saweety Boora filed an FIR against her husband alleging dowry harassment know details

Dowry Case: दहेज उत्पीड़न का शिकार हुईं भारतीय मुक्केबाज, पति पर लगाए गंभीर आरोप; दर्ज कराई FIR

Thu, 27 Feb 2025 03:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 27 Feb 2025 03:08 PM IST
सार

दोनों की शादी 2022 में हुई थी। स्वीटी ने हरियाणा के हिसार में अर्जुन पुरस्कार विजेता हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हिसार के महिला थाने की एसएचओ सीमा ने गुरुवार को बताया, 'स्वीटी बूरा द्वारा अपने पति दीपक हुड्डा के खिलाफ दी गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई है।'

विज्ञापन
Boxer Saweety Boora filed an FIR against her husband alleging dowry harassment know details
स्वीटी बूरा व उनके पति दीपक हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्जुन पुरस्कार विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता अपने कबड्डी खिलाड़ी पति दीपक हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। स्वीटी ने अपने पति और उनके परिवार पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दीपक हुड्डा पर लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप
दोनों की शादी 2022 में हुई थी। स्वीटी ने हरियाणा के हिसार में अर्जुन पुरस्कार विजेता हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हिसार के महिला थाने की एसएचओ सीमा ने गुरुवार को बताया, 'स्वीटी बूरा द्वारा अपने पति दीपक हुड्डा के खिलाफ दी गई शिकायत के आधार पर 25 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या हुड्डा को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है तो सीमा ने कहा, 'हमने उन्हें दो-तीन बार नोटिस दिया लेकिन वह नहीं आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीटीआई ने हुड्डा से संपर्क किया तो उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपनी अनुपस्थिति का बचाव किया। उन्होंने कहा कि इस आघात का उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। हुड्डा ने कहा, 'मैंने चिकित्सा प्रमाण पत्र जमा कर दिया है और बाद की तारीख मांगी है। मैं निश्चित रूप से वहां (पुलिस थाने) जाऊंगा लेकिन मैं अपनी पत्नी के खिलाफ कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं करूंगा। मुझे उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।'
विज्ञापन

स्वीटी ने किया मामले पर टिप्पणी से इनकार
संपर्क किए जाने पर स्वीटी ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। जब हुड्डा के खिलाफ आरोपों के बारे में पूछा गया तो महिला थाने की एसएचओ ने बताया कि ‘अधिक दहेज के लिए’ प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए। बूरा द्वारा लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए सीमा ने कहा, 'एक लग्जरी कार की मांग की गई थी और उसे पूरा भी किया गया लेकिन उसका पति उसे पीटता है, साथ ही पैसों की भी मांग करता है।'

2024 में चुनाव हार गए थे हुड्डा
भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है जो किसी महिला के पति या उसके रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करने से संबंधित है। हुड्डा ने रोहतक जिले के महम निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2014 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में भी हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed