{"_id":"6365366cb7ce9a1d44791d50","slug":"belgium-and-netherlands-to-host-mens-and-womens-hockey-world-cup-together-tournaments-to-be-held-in-2026","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey: बेल्जियम-नीदरलैंड मिलकर पुरुष और महिला हॉकी वर्ल्ड कप की करेंगे मेजबानी, 2026 में होंगे टूर्नामेंट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Hockey: बेल्जियम-नीदरलैंड मिलकर पुरुष और महिला हॉकी वर्ल्ड कप की करेंगे मेजबानी, 2026 में होंगे टूर्नामेंट
Sat, 05 Nov 2022 09:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:29 PM IST
सार
नीदरलैंड को चौथी बार पुरुष वर्ल्ड कप मेजबानी मिली है। वह इससे पहले 1973, 1998 और 2014 में मेजबानी कर चुका है। महिला वर्ल्ड कप की बात करें तो वह 1986, 2014 और 2022 में इसका आयोजन कर चुका है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बेल्जियम और नीदरलैंड को 2026 पुरुष और महिला हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी संयुक्त रूप से मिली है। दोनों देश मिलकर इन दोनों टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे। एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एफआईएच के कार्यवाहक अध्यक्ष सैफ अहमद की अध्यक्षता में कार्यकारी बोर्ड की वर्चुअल बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने एक बयान में कहा, "संयुक्त आयोजन जुलाई या अगस्त 2026 में एम्स्टर्डम/एम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) और वावरे (बेल्जियम) में होगा। इसमें महिला और पुरुष टीमें दोनों स्थानों पर खेलेंगी।" सीईओ थियरी वेइल ने कहा, "एफआईएच की ओर से मैं उन सभी राष्ट्रीय संघों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेजबानी के लिए बोली लगाई।''
ये भी पढ़ें: Messi BYJU'S: एडटेक फर्म 'बायजू' के ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर बने स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी, कंपनी ने किया एलान
विज्ञापन
थियरी वेइल ने आगे कहा, ''हमें कई अच्छे प्रस्ताव मिले और इसलिए यह निर्णय लेना एक विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण काम था। हम मौजूदा महिला और पुरुष विश्व और ओलंपिक चैंपियंस क्रमशः नीदरलैंड और बेल्जियम के राष्ट्रीय संघों के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। निस्संदेह दोनों मिलकर एक शानदार टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे।"
ये भी पढ़ें: Football: स्पेन को 2010 FIFA WC जिताने वाले इस फुटबॉलर ने लिया संन्यास, हाल ही में शकीरा से हुआ था ब्रेकअप
अगले साल पुरुष वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होना है। ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर को टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है। नीदरलैंड को चौथी बार पुरुष वर्ल्ड कप मेजबानी मिली है। वह इससे पहले 1973, 1998 और 2014 में मेजबानी कर चुका है। महिला वर्ल्ड कप की बात करें तो वह 1986, 2014 और 2022 में इसका आयोजन कर चुका है। बेल्जियम में पहली बार पुरुष और महिला वर्ल्ड कप के मैच होंगे।