नौकरानी के उत्पीड़न में आरोपी क्रिकेटर को ढूंढ रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को पुलिस से राहत मिली ही थी कि अब टीम के दूसरे क्रिकेटर पर पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। बांग्ला क्रिकेटर शहादत हुसैन और उनकी पत्नी पर 11 साल की नाबालिग नौकरानी से मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगा है।
29 साल के शहादत के खिलाफ मामले में पुलिस रिपोर्ट खुद पीड़िता ने कराई। पुलिस के अनुसार पीड़िता को एक पत्रकार पुलिस स्टेशन लेकर आया जहां पुलिस ने बयान ने दर्ज किए।
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि पीड़िता के शरीर में चोट के कई निशान हैं। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने ढाका मेडिकल कॉलेज में पीड़िता का मेडिकल कराया और इलाज के अस्पताल भर्ती भी कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया क्रिकेटर हो गए फरार
नाबालिग नौकरानी से मारपीट और उत्पीड़न मामले में पुलिस ने बीते रविवार को आरोपी क्रिकेटर शहादत हुसैन के घर छापेमारी भी की। लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी क्रिकेटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।
उधर, खबर यह भी है कि मामले की भनक लगते ही क्रिकेटर शहादत ने मीरपुर पुलिस स्टेशन में नौकरानी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
29 साल के तेज गेंदबाज शहादत ने 38 टेस्ट और 51 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम के नजदीक मीरपुर-2 में रहते हैं।