{"_id":"6013c5b88ebc3e2c50457423","slug":"world-tour-finals-2021-kidambi-srikanth-third-defeat-in-three-days-lost-to-world-number-eight-player-angus-ng-ka-long","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टूर फाइनल्स: सिंधु का जीत के साथ सफर समाप्त, श्रीकांत लगातार तीन मैच हारकर बाहर","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
वर्ल्ड टूर फाइनल्स: सिंधु का जीत के साथ सफर समाप्त, श्रीकांत लगातार तीन मैच हारकर बाहर
Fri, 29 Jan 2021 04:06 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 29 Jan 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत
- फोटो : indian express
बैंकाक में जारी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत के शीर्ष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधु की चुनौती शुक्रवार को खत्म हो गई। महिलाओं की ग्रुप-बी में पीवी सिंधु को हालांकि आखिरी मुकाबले में जीत नसीब हुई लेकिन पुरुषों में श्रीकांत ने तीन दिनों में लगातार तीन मुकाबले गंवाए।
विज्ञापन
सिंधु ने लगातार दो मुकाबले हारने के बाद शुक्रवार को थाईलैंड की खिलाड़ी पॉर्नपावी चोचुवॉन्ग को सीधे सेटों में हराया। सिंधु ने मात्र 42 मिनट में ही थाईलैंड की खिलाड़ी को 21-18, 21-15 से हरा दिया। सिंधु ने भले ही यह मैच अपने नाम कर लिए लेकिन शुरू के लगातार दो मुकाबले हारने की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
उधर पुरुषों में श्रीकांत के लिए एक बार फिर से कुछ नहीं बदला। ग्रुप-बी के मुकाबले में इस बार उन्हें दुनिया के आठवीं रैंक के हांगकांग के खिलाड़ी एंगस एनजी ने 12-21, 21-18 और 21-19 से हराया। श्रीकांत एक बार फिर से पहला गेम जीतने के बाद अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए।
विज्ञापन
श्रीकांत तीन दिन में लगातार तीसरी हार के साथ ही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स से भी बाहर हो गए। इससे पहले श्रीकांत को गुरुवार को दूसरे मैच में चीनी ताइपेई के जू वी वांग से कड़े मुकाबले में हार मिली थी। जबकि पहले दिन उन्हें ग्रुप बी के पुरुष एकल मैच में डेनमार्क के आंद्रेस एंटोसेन के हाथों 15-21, 21-16, 21-18 से हार झेलनी पड़ी थी।