फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Number one shuttler Kento Momota injured in crash in Malaysia, driver killed

सड़क हादसे में घायल हुए दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी मोमोटा, ड्राइवर की मौत

Mon, 13 Jan 2020 12:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 13 Jan 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
World Number one shuttler Kento Momota injured in crash in Malaysia, driver killed
केंटो मोमोटो - फोटो : ट्विटर

दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी केंटो मोमोटा सहित चार लोगों को सोमवार को मलेशिया में दुर्घटना के दौरान हल्की चोट लगी। रिपोर्ट के अनुसार मोमोटा के मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के घंटों बाद हुई इस दुर्घटना में कार के ड्राइवर की मौत हो गई। यह दुर्घटना तड़के व्यस्त हाईवे पर हुई जब ये सब लोग वैन में कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे।

विज्ञापन


आधिकारिक समाचार एजेंसी बरनामा ने यह खबर दी। एजेंसी के अनुसार मोमोटा जिस वैन में सफर कर रहे थे उसने पीछे से एक लॉरी को टक्कर मार दी जो काफी धीरे चल रही थी और इस दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दमकल और बचाव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नोराजम खमीस के हवाले से बताया गया कि पीड़ित के शव और सभी घायलों को प्रशासनिक राजधानी पुत्रजया के अस्पताल में भेजा गया। मोमोटा ने रविवार को कुआलालंपुर में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 24-22, 21-11 से हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed