फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Championships: Satisfied with preparations Sindhu on a golden mission

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक का रंग बदलने चाहेंगी पीवी सिंधू

Tue, 22 Aug 2017 01:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 22 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
World Championships: Satisfied with preparations Sindhu on a golden mission
पीवी सिंधू - फोटो : getty
विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई कर रही ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने कहा कि वह अच्छी फार्म में हैं और उन्होंने पिछले दो कांस्य पदकों का रंग बदलने का भरोसा जताया। सिंधू ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया ओपन के बाद दो महीने हो गये हैं, इसलिये मुझे अभ्यास के लिये काफी समय मिल गया है। फार्म के हिसाब से मैं काफी बेहतर हूं इसलिये मुझे उम्मीद है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करके अच्छा प्रदर्शन करूंगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से यहां पदक पर नजर लगाये हूं और उम्मीद है कि इस बार कांस्य पदक से बेहतर करूंगी। मैं इसका रंग बदलना चाहती हूं इसलिये मैं इसके लिये कड़ी चुनौती पेश करूंगी। ’’ ओलंपिक से पहले और 2016 चाइना ओपन और 2017 इंडिया ओपन से पहले सिंधू ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर सनसनी फैला दी थी, जब उन्होंने 2013 और 2014 विश्व चैम्पयनशिप में कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन


सिंधू अपने अभियान की शुरूआत कोरिया की किम हयो मिन और मिस्र की हादिया होस्नी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता के खिलाफ करेंगी। ओलंपिक में सिंधू फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गयी थी लेकिन इस भारतीय खिलाड़ी ने अप्रैल में इस साल इंडिया ओपन फाइनल में अपनी हार का बदला चुकता कर लिया। सिंधू ने कहा, ‘‘मेरे लिये इंडिया ओपन जीतना काफी अहम था। घरेलू दर्शकों के सामने यह अच्छी जीत थी। भारत में काफी सारे लोग ऐसे थे जो रियो नहीं जा सके थे और वे इस दौरान काफी उत्साहित थे। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed