फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Championships: saina nehwal and Pv sindhu on collision course after BWF re-conducts draw 

वर्ल्ड चैंपियनशिप में साइना और सिंधु की हो सकती है भिड़ंत

Sat, 10 Aug 2019 09:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 10 Aug 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
World Championships: saina nehwal and Pv sindhu on collision course after BWF re-conducts draw 
साइना-सिंधु

भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु अगले हफ्ते स्विट्जरलैंड के बासेल में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में आमने सामने हो सकती हैं क्योंकि विश्व संचालन संस्था द्वारा दोबारा कराए गए महिला एकल ड्रॉ में दोनों को एक ही हाफ में रखा गया है। 

विज्ञापन


बैडमिंटन विश्व महासंघ ने अपनी वेबसाइट में कहा, 'एक खिलाड़ी को गलती से महिला एकल प्रविष्टि सूची में रख दिया गया था और बीडब्ल्यूएफ ने इस प्रविष्टि सूची को सही किया और दोबारा ड्रॉ कराया।' 

विज्ञापन

 

साइना और सिंधु अगर टूर्नमेंट के शुरुआती दौर की बाधा पार कर लेती हैं तो वे सेमीफाइनल में एक दूसरे से भिड़ सकती हैं। विश्व चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीत चुकी सिंधु को पांचवीं वरीयता और पहले दौर में बाई मिली है जिससे वह अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे की पाईयु पो या बुल्गारिया की लिंडा जेचिरी के खिलाफ करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं वरीय साइना बाई मिलने के बाद दूसरे दौर में स्विट्जरलैंड की सबरीना जाकेट और नीदरलैंड की सोराया डि विश्च इजबर्गन के बीच होने वाले मैच की विजेता के सामने होंगी। अगर दोनों पहला मैच जीत जाती हैं तो सिंधु के तीसरे दौर में अमेरिका की बेवेन झांग से भिड़ने की संभावना है जबकि साइना का सामना डेनमाक्र की मिया ब्लिचफेल्ट से हो सकता है। 

संभावना है कि भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्वी क्रमश: चीन की चेन यु फेई और चीनी ताइपे की ताई जु यिंग होंगी। बीडब्ल्यूएफ ने यह नहीं बताया कि दोबारा ड्रॉ क्यों कराया गया। हालांकि टीवी2 स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीडल्यूएफ ने गलती से शुरुआती ड्रॉ में मॉरिशस की केट फू कुने को शामिल कर लिया था जो डोपिंग के आरोप के कारण जुलाई से प्रतिबंधित हैं। इसलिए ड्रॉ दोबारा कराए गए। अन्य चार प्रतिस्पर्धाओं के ड्रॉ में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed