फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Champion PV sindhu visited tirupati balaji temple with family

वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद तिरुपति पहुंची पीवी सिंधु, परिवार के साथ किए बालाजी के दर्शन

Fri, 30 Aug 2019 03:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 30 Aug 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
World Champion PV sindhu visited tirupati balaji temple with family
पीवी सिंधु - फोटो : ANI

भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भगवान के दरबार में पहुंची। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा को हराने के बाद सिंधु ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। वो वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। 

विज्ञापन


अब शुक्रवार को सिंधु अपने परिवार के साथ तिरुमला के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची और पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान बालाजी के दर्शन करने के साथ-साथ अभिषेकम सेवा में भी हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

 

इससे पहले सिंधु ने गोल्ड जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू से भी मुलाकात की थी। 

सिंधु की उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने जहां उन्हें बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया था वहीं रिजिजू ने उन्हें 10 लाख रुपए का इनाम दिया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed