फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Champion Pv sindhu resumed practice after covid 19 break

कोविड-19 ब्रेक के बाद शटलर पीवी सिंधु, साई प्रणीत और सिक्की ने शुरू किया अभ्यास

Fri, 07 Aug 2020 05:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 07 Aug 2020 05:04 PM IST
सार

अभ्यास सत्र का आयोजन राज्य सरकार के नियमों के अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों और साइ द्वारा तैयार किए गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
World Champion Pv sindhu resumed practice after covid 19 break
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियन पीवी सिधु, बी साई प्रणीत और एन सिक्की रेड्डी कोरोना वायरस के कारण चार महीने तक कोर्ट से दूर रहने के बाद शुक्रवार को हैदराबाद स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में कड़ी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अभ्यास के लिए पहुंचे। तेलंगाना सरकार से एक अगस्त को मंजूरी मिलने के बाद साई ने ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले संभावित आठ खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रिय बैडमिंटन शिविर शुरू करने का फैसला किया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा, 'मैं इस लंबे ब्रेक के बाद अभ्यास के लिए अपने शीर्ष खिलाड़ियों को वापस देखकर बहुत खुश हूं। हम सुरक्षित वातावरण में प्रशिक्षण फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।' ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में जो आठ खिलाड़ी शामिल है उनमें लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल, पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत, महिला युगल खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा और पुरुष युगल में चिराग शेट्टी एवं सत्विक साईराज की जोड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन


हैदराबाद में रहने वाली साइना ने शुक्रवार को अभ्यास में भाग नहीं लिया जबकि मार्च में अपने-अपने घरों में चले गए अन्य खिलाड़ी अभी वापस नहीं लौटे हैं। सिंधु शुक्रवार को अभ्यास शुरू करने पहुंचने वाली सबसे पहली खिलाड़ी थीं जिन्होंने गोपीचंद और विदेशी कोच पार्क तेइ-सांग की देख-रेख में अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली सिंधु के पिता पीवी रमन्ना ने कहा, 'सिंधु ने आज सुबह 6:30 से 8:30 तक अभ्यास किया। गोपी और पार्क भी मौजूद थे। वह इस सप्ताह इसी समय में हर रोज अभ्यास करेगी। शाम में वह सुचित्रा अकादमी में फिटनेस प्रशिक्षण करेंगी। वह घर में भी अभ्यास कर रही है इसलिए शारीरिक रूप से अच्छी स्थिति में है, लेकिन अक्टूबर तक कोई टूर्नामेंट नहीं है इसलिए वह चीजों को आराम से ले रही है। वह कार्यभार को ज्यादा नहीं बढ़ा रही है। हमें सतर्क रहना है।'

सिंधु के बाद प्रणीत और सिक्की ने 8.30 से 10.30 बजे तक अभ्यास किया। विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज प्रणीत ने कहा, 'आखिरकार लंबे समय के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करना अच्छा था। मैंने लगभग 8:30-45 बजे अभ्यास शुरू किया। गोपी सर और नए कोच अगुस द्वी संतोसो और कुछ फीडर थे। सभी प्रोटोकॉल जैसे कि सैनिटाइजिंग, तापमान मापने वाला और ऑक्सीमीटर वहां रखा हुआ है।'

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से अपने घरों में है। कोविड-19 महामारी के कारण दुनियाभर में बैडमिंटन सहित सभी खेलों को रोकना पड़ा था। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने पहले हैदराबाद में एक जुलाई से राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन राज्य सरकार से हरी झंडी नहीं मिली।

सिक्की ने कहा कि इतने लंबे ब्रेक के बाद कोर्ट में उतरना थका देने वाला था। उन्होंने कहा, 'यह एक अच्छा, लेकिन यह थका देने सत्र था। हर कोई चीजों को फिर से शुरू करने के लिए बहुत खुश था। वहां सिर्फ मैं, कोच नामरिह सुरतो और स्पारिंग के लिए इंडोनेशियाई जोड़ी थी। हमारी योजना धीरे-धीरे लय हासिल करने की है।'

अपनी महिला युगल खिलाड़ी अश्विनी के बारे में पूछे जाने पर सिक्की ने कहा, 'उनके लिए अभी यहां आने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि टूर्नामेंट और पृथकवास नियमों के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है।'


एथलीटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, अकादमी को रंग के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। ग्रीन जोन या खेल के मैदान के अंदर केवल एथलीटों और कोचों को जाने की अनुमति है जबकि सहायक कर्मचारियों और प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। खेल के क्षेत्र में उनकी पहुंच प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed