फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   world badminton juniors lakshy sen win opening round gayatri gopichand defeated

लक्ष्य सेन और ध्रूव-कृष्ण ने जीते शुरुआती मुकाबले, गायत्री गोपीचंद नहीं पार कर सकी चीनी दीवार

Wed, 14 Nov 2018 12:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
world badminton juniors lakshy sen win opening round gayatri gopichand defeated
Lakshya Sen

बैडमिंटन विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत के मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद लक्ष्य सेन और ध्रूव कपिल/कृष्ण प्रसाद गरागा ने कनाडा में मंगलवार को अपने-अपने शुरुआती मुकाबले जीते। आठवीं वरीय पूर्व बर्वे, प्रियांशु राजावत, अलाप मिश्रा और किरण जॉर्ज ने भी सीधे सेटों में मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


युगल जोड़ियों में सहिति बंदी/तनुश्री रमेश, मंजित सिंह/डिंगकु सिंह और विष्णु वर्धन गौड़ पंजल/ श्रीकृष्ण साई कुमार पोडिल ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते।

महिला युगल जोड़ियों में अदिति भट्ट और तनिशा क्रास्तो एकमात्र भारतीय जोड़ी रही, जिसे जीतने के लिए तीन गेम तक संघर्ष करना पड़ा। भारतीय महिला युगल जोड़ी ने हांगकांग की लियुंग यूएत यी/ सलोनी मेहता को 21-15, 13-21, 21-12 से मात दी।
विज्ञापन


हालांकि, 15 वर्षीया गायत्री गोपीचंद का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा। उन्हें चीन की हान जुआएनिक्सी से 21-15, 11-21, 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। महिला युगल जोड़ी में अश्विनी भट्स और सृष्टि जुपुदी को भी शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय जोड़ी दूसरे गेम में रिटायर हुई। हालांकि, मैच में हटने से पहले भारतीय जोड़ी 16-21, 1-6 से पिछड़ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्वे ने फिर भारत को दिन की पहली जीत दिलाई। उन्होंने थाईलैंड के पोर्नपिचा चोएकीवोंग को सीधे सेटों में 21-17, 21-14 से मात दी। इसके बाद राजावत ने 15वीं वरीय इंडोनेशिया के जिया वी जोएल कोह को 21-18, 21-8 से हराया। फिर सेन ने केवल 24 मिनट में मैक्सिको के अर्मांडो गैटान को 21-13, 21-9 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed