फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Badminton Championships Saina Nehwal beat World No. 3 Sung Ji Hyun enter the quarterfinals

वर्ल्ड चैंपियनशिप: सायना, सिंधु और श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश

Fri, 25 Aug 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 25 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
World Badminton Championships Saina Nehwal beat World No. 3 Sung Ji Hyun enter the quarterfinals
सायना नेहवाल
साल 2015 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भारत की सायना नेहवाल ग्लासगो में चल रही विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साइना ने चीन की सुंग जी ह्यून को सीधे सेटों में 21-19, 21-15 से मात दी। मैच में साइना ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया और पूरे समय अपनी पकड़ बनाए रखी। 
विज्ञापन


इससे पहले भारत की पीवी सिंधू ने कड़े मुकाबले में हॉगकांग की खिलाड़ी को मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। तीसरे दौर तक पहुंचने वाली सायना दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


साइना करियर में सातवीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। पहली बार वह साल 2009 में यहां तक पहुंचने में सफल हुई थीं। इसके बाद 2010, 2011, 2013, 2014,2015 में उन्होंने यहां तक सफल हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में 17वीं रैंक पर काबित सायना और 3 नंबर की खिलाड़ी सुंग जी ह्यून के बीच अब तक सात मुकाबले हुए थे जिसमें से सात में सायना और 2 में ह्यून विजयी रही थीं। अब यह आंकड़ा 8-2 हो गया है।  


किदंबी श्रीकांत ने गुरुवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। श्रीकांत ने आसानी से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने मेंस सिंगल्स में डेनमार्क के आंद्रेस एंटोनसेन को सीधे गेम में हराया। लगातार 12 मैच जीत चुके श्रीकांत ने विश्व में 18वें नंबर के एंटोनसेन को 21-14 21-18 से हराया। विश्व में दसवें नंबर के भारतीय का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व के नंबर एक कोरियाई खिलाड़ी सोन वान हो से होगा। इससे पहले 2013 और 2014 में इस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू ने महिला एकल के बेहद कड़े मुकाबले में हांगकांग की चेयुंग नगान यी को 19-21 23-21 21-17 से हराया। यह रोमांचक मैच एक घंटे 27 मिनट तक चला। 
      
वहीं साईं प्रणीत का सफर प्री-क्वार्टरफाइनल में खत्म हो गया। उन्हें चीनी ताइपे के छठी वरीय चाऊ तिएन चेन ने हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed