फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   World Badminton Championships PV sindhu and kidambi srikanth will lead India's campaign

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: आज ग्लासगो में होगा आगाज, सिंधू- श्रीकांत की गोल्ड पर नजर

Mon, 21 Aug 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 21 Aug 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
World Badminton Championships PV sindhu and kidambi srikanth will lead India's campaign
पीवी सिंधू - फोटो : getty

दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू और फॉर्म में चल रहे किदांबी श्रीकांत सोमवार से यहां शुरू हो रही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 21 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेंगे जिसमें दोनों शटलरों की निगाहें स्वर्ण पर होंगी। इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया में लगातार खिताब जीतने के बाद श्रीकांत अपनी बेहतरीन लय को जारी रखकर इस चैंपियनशिप में पहला पदक हासिल करना चाहेंगे। वहीं, रियो ओलंपिक की रजत विजेता सिंधू 2013 और 2014 के सत्र में जीते कांस्य पदक के रंग को बेहतर करने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन


सिंधू 2016 चाइना ओपन और 2017 इंडिया ओपन जीत चुकी हैं। उन्होंने 2013 और 2014 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य जीता था लेकिन पुरुष वर्ग में कोई खिलाड़ी पदक अपने नाम नहीं कर सका है। श्रीकांत ने इस साल दो लगातार सुपर सीरीज खिताब जीते हैं और उनसे यहां पदक जीतने की बड़ी उम्मीदें हैं। पिछले साल दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाले श्रीकांत ने इस साल इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन में खिताबी जीत दर्ज की थी। उनका पहले राउंड में रूस के सर्जेई सिरांत से सामना होगा। 
विज्ञापन


2015 वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली पहली भारतीय महिला साइना नेहवाल पर भी निगाहें होंगी। साइना और सिंधू को पहले राउंड में बाई मिली थी। सिंधू अपने अभियान की शुरुआत कोरिया की किम ह्यो मिन या मिस्र की हादिया होस्नी के खिलाफ करेंगी जबकि साइना का स्विस खिलाड़ी सब्रीना या यूक्रेन की नताल्या से मुकाबला हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाईलैंड ग्रां प्री गोल्ड चैंपियन बी साई प्रणीत पहले राउंड में हांगकांग के वेई नान से जबकि 13वीं सीड अजय जयराम ऑस्ट्रिया के लुका रेबर से भिड़ेंगे। भारतीय पुरुष शटलरों ने इस सत्र में अब तक छह खिताब जीते हैं। सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड चैंपियन समीर वर्मा पहली बार इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में खेल रहे हैं जिनका पहले राउंड में स्पेन के पाब्लो एबियन से मुकाबला होगा।

रियो ओलंपिक में खेल चुके मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी, युवा चिराग सेन और सात्विक साई राज तथा अर्जुन एमआर और रामचंद्रन श्लोक पुरुष युगल में भारतीय चुनौती पेश करेंगे। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी, मेघना और पूर्विशा एस राम की जोड़ी से उम्मीदें होंगी।

फिलहाल पहले ही राउंड पर फोकस : श्रीकांत
‘अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ा है लेकिन हर खिलाड़ी पूरी फिटनेस के साथ ही ऐसे बड़े इवेंट में उतरता है। अभी फाइनल में पहुंचने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। फिलहाल मेरा फोकस पहले राउंड पर है। इस टूर्नामेंट में अन्य भारतीय भी खिताब जीतने में सक्षम हैं। विश्व चैंपियनशिप के लिए कड़ी मेहनत की है।’ - श्रीकांत

सबसे मजबूत टीम : गोपीचंद 
राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा है कि इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में उतरने वाले भारतीय खिलाड़ी संभावित तौर पर सबसे मजबूत टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, ‘पुरुष खिलाड़ी पिछले कुछ समय से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। चार भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जिनमें दुनिया के श्रेष्ठ खिलाड़ी को हराने की क्षमता है। हम अपने सभी खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।’


सुपर डेन और लोंग भी करेंगे कोशिश
पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन और ‘सुपर डेन’ के नाम से मशहूर चीन के लिन डेन पुरुष वर्ग में कड़ी चुनौती पेश करेंगे। इसके अलावा दो बार के विजेता और ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग, दुनिया के नंबर एक सोन वान हो और डेनमार्क के स्टार विक्टर एक्सेलसन भी पदक जीतने का प्रयास करेंगे। महिला वर्ग में दो बार की चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन स्वर्ण पदक की राह में सिंधू और साइना के लिए मुश्किल पैदा कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed